रेलवे स्टेशन पर लगेगी विभाजन विभीषिका चित्र प्रदर्शनी

0
11

-रेल यात्री महसूस कर सकेंगे विभाजन विभीषिका का दर्द

-युवा पीढ़ी को मिलेंगी देश बंटवारे की सही जानकारी

जोधपुर,13 अगस्त। रेलयात्री सोमवार को रेलवे स्टेशनों पर देश के बंटवारे के समय हुई त्रासदी का दर्द महसूस कर सकेंगे। इसके अंतर्गत उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे द्वारा रेल यात्रियों विशेषकर युवाओं को देश के बंटवारे के इतिहास की सही जानकारी देने के उद्देश्य से किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जोधपुर के सिटी रेलवे स्टेशन के मुख्य प्लेटफॉर्म पर विभीषिका स्मृति चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसका उद्घाटन सुबह दस बजे आमंत्रित स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों का रेल प्रशासन की ओर से सम्मान भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर विभीषिका स्मृति चित्र प्रदर्शनी व पोकरण तथा बाड़मेर के गडरा रोड रेलवे स्टेशनों पर देश भक्ति से ओतप्रोत नुक्कड़ नाटकों तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।