रेलवे अस्पताल में दो महिलाओं को ऑपरेशन से मिली राहत

0
14

जोधपुर,13 अगस्त। रेलवे अस्पताल के मोड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में दो महिलाओं के गर्भाशय की गांठ का सफल ऑपरेशन कर उन्हें लंबी बीमारी से राहत दिलाई गई।

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मंडल रेलवे अस्पताल में लगातार दो जटिल ऑपरेशनों से महिलाओं को उनके रोग का स्थाई उपचार मिला है तथा अस्पताल में इस तरह की शल्य चिकित्सा से रेलवे कर्मचारियों व उनके आश्रितों को लाभ मिलने लगा है।

मंडल चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए वासुदेवन ने बताया कि अस्पताल की गायनोलॉजिस्ट डॉ नेहा तिवारी ने रेल कर्मचारियों की आश्रित श्रीमती मधु सोलंकी(57) व श्रीमती जसोदा(55) जो लंबे समय से पेट दर्द की समस्या से परेशान थीं,की जांच के बाद गर्भाशय में गांठ होना पाया। दोनों ही रोगी उच्च रक्तचाप,थॉयरॉइड,रक्त की कमी और मोटापा से ग्रस्त थीं , इसके बावजूद दोनों का जटिल ऑपरेशन कर एक-एक किलो वजनी उन गांठों को निकाला जो बाद में गर्भाशय का कैंसर बन सकती थीं।

दोनों महिलाओं को रजोनिवृत्ति के पश्चात अत्यधिक रक्तस्त्राव की शिकायत थीं,ऑपरेशन से लंबे समय बाद इस बीमारी से राहत मिलने पर वह प्रसन्न व पूर्ण स्वस्थ हैं। ऑपरेशन के दौरान डॉ नेहा तिवारी के साथ एनेस्थेटिक डॉ वासुदेवन,डॉ प्रद्युम्न, ओटी स्टाफ सुरेंद्र,संध्या, ऋषि व चंद्र प्रकाश भी थे।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।