जोधपुर : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 के अन्तर्गत राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराने हेतु जोधपुर से रामेश्वरम् हेतु विशेष ट्रेन आज रवाना

0
49

राजस्थान सरकार की महत्वकांक्षी योजना वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 के अन्तर्गत राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराने हेतु जोधपुर से रामेश्वरम् हेतु विशेष ट्रेन दिनांक 13.08.2023 को भगत की कोठी से रवाना हुई। इस ट्रेन द्वारा कुल 772 वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम् तीर्थ यात्रा करवाई जायेगी। यह ट्रेन मदुरई व रामेश्वरम् की यात्रा करा दिनांक 19.08.2023 को जोधपुर पहचेगी।

इनमें से भगत की कोठी, जोधपुर रेल्वे स्टेशन से 772 वरिष्ठ वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम् तीर्थ स्थल की यात्रा के लिए आमंत्रित किये गये। भगत की कोठी रेल्वे स्टेशन के बाहर यात्रियों को टिकट वितरण हेतु कोच वाईज व्यवस्था की गई। उक्त स्थल पर यात्रा करने के लिए जोधपुर संभाग से कुल 772 वरिष्ठ नागरिक मौका स्थल पर उपस्थित हुए। जहां देवस्थान विभाग, जोधपुर के कर्मचारियों द्वारा इनके फार्म चैक कर इनको टिकट वितरित किये गये। ट्रेन में यात्रा कर रहें वरिष्ठ नागरिकों की सहायता हेतु एक ट्रेन प्रभारी एवं सहायक ट्रेन प्रभारी, एक चिकित्सक एवं दो नर्सिंगकर्मी मय आवश्यक दवाईयां एवं उपकरण तथा प्रत्येक कोच में 02 अनुरक्षक (कुल 22 अनुरक्षक) की ड्यूटी लगाई गई हैं।

मौके पर विधायक जोधपुर शहर श्रीमती मनीषा पंवार, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (दक्षिण) जोधपुर नरेश जोशी, वरिष्ठ जन कल्याण बोर्ड सदस्य प्रताप सिंह राजपुरोहित, जोधपुर सभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा, देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त, श्री मुकेश कुमार चौधरी, महिला देहात कॉंग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी चौधरी, पूर्व सदस्य राजस्थान प्रन्यास बोर्ड एवं पार्षद श्री सुनील बोहरा एवं अन्य जनप्रतिनिधि द्वारा वरिष्ठ तीर्थ यात्रियों को शुभकामना संदेश दिये गये और हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रा हेतु ट्रेन को रवाना किया गया।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।