दो शातिर नकबजन गिरफ्तार,बनाड़ में दो चोरियां करना बताया दो शातिर नकबजन गिरफ्तार,बनाड़ में दो चोरियां करना बताया Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
8
two-vicious-nakabjan-arrested-told-to-commit-two-thefts-in-banad

दो शातिर नकबजन गिरफ्तार,बनाड़ में दो चोरियां करना बताया

  • जयपुर से आकर फुटपाथ पर रहते
  • सूने मकानों की रैकी कर नकबजनी करते
  • अजमेर जयपुर तक पहुंची पुलिस

जोधपुर,दो शातिर नकबजन गिरफ्तार,बनाड़ में दो चोरियां करना बताया। राजधानी जयपुर से आकर यहां शहर के फुटपाथ पर समय बिताने के साथ रैकी करने के बाद सूने मकानों में सेेंध लगाने वाले दो शातिर नकबजनों को बनाड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लोग किसी साधन से जोधपुर पहुंचते फिर वारदात कर निकल जाते। आरोपियों ने बनाड़ क्षेत्र के दो चोरियों को करना स्वीकार किया है। चोरी का माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शनिवार तक 2342 परिवारों को स्मार्ट फोन वितरित

थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक मामला पीपली चौराहा नांदड़ा खुर्द खोखरिया की ममता पत्नी कैलाश जाखड़ ने 6 अगस्त को दर्ज करवाया था। इसमें बताया कि वह पांच अगस्त को अपनी बहन के घर परिवार सहित गई थी। अगले दिन लौटी तो चोरी का पता लगा। अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश कर अलमारी के ताले तोडक़र सोने जेवरात आभूषण कुल 19 तोला तथा चांदी के आभूषण करीब दो किलो व नकदी चोरी कर ली। पुलिस की टीम कांस्टेबल राजेंद्र,महेशचंद की गठित कर पता किया गया। तब जयपुर शहर के तीन संदिग्ध व्यक्तियों की नकबजनी के वारदात के स्थान व समय पर उपस्थिति पाई गई।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

पुलिस की टीमें पहुंची अजमेर, जयपुर 

पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के साथ उनकी तलाश में अजमेर जयपुर गई। तब न्यू संजय नगर कच्ची बस्ती पुलिस थाना भट्टा बस्ती जयपुर उत्तर के मोहम्मद इमरान उर्फ इमतियाज पुत्र मोहम्मद अनवर और चोतरी की गली एमडी रोड पुलिस थाना लाल कोठी जयपुर पूर्व के आइद उर्फ मुन्ना पुत्र मौहम्मद अजीज को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। इन लोगों ने चोरी करना बताया। इनसे अब माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

आरोपियों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बनाड़ हलका क्षेत्र में दो नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया। मोहम्मद इमरान उर्फ इमतियाज व आइद उर्फ मुन्ना को एक उक्त प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- संदिग्ध कार में मिले युवक युवतियों से ढाई सौ ग्राम अफीम का दूध बरामद,तीन गिरफ्तार

काफी समय से कर रहे नकबजनी 

थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इमरान उर्फ इमतियाज व आइद उर्फ मुन्ना आले दर्जे के नकबजन हैं जो काफी समय से चोरी नकबजनी कर रहे हैं। जो अपने साथियों के साथ मिलकर नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी नकबजनी की वारदात करने के लिए जयपुर से जोधपुर आते हैं और जोधपुर शहर में सूने मकानों में रैकी कर बन्द मकानों के बाहर गेट पर लगा ताला देखकर रात्रि में अपने साथियों के साथ मिलकर ताला तोडकर नकबजनी करते है।
जयपुर में भी केस दर्जहो रखे हैं। मोहम्मद इमरान उर्फ इमतियाज पुलिस थाना मट्टाबस्ती जयपुर उत्तर मेंं स्थाई वारण्ट मे वाछित हैं।

पुलिस टीम में यह भी थे शामिल 

पुलिस की टीम में साइबर सैल जिला पूर्व के एएसआई राकेश सिंह, हैड कांस्टेबल भगवानदान,कांस्टेबल हनुमानसिंह बेनिवाल,माणकचंद आदि शामिल थे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here