
कोटपूतली,संजय जोशी ।
शुक्रवार को पंचायती समिति सभागार में दिनांक 17 अगस्त 2023 से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नारहेड़ा में आयोजित होने वाले ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक की पूर्व तैयारी हेतु बैठक का आयोजन मुकुट सिंह उपखंड अधिकारी कोटपुतली की अध्यक्षता में किया गया । सिंह ने उपस्थित अधिकारियों और शारीरिक शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2023 का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हो चुका है अब ब्लॉक स्तर पर 7 खेलो का आयोजन किया जाना है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कोटपूतली द्वारा टीम बनाना, रेफरी व शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति व नियमानुसार खेल मैदानो की तैयारी करवाई जाएगी विकास अधिकारी कोटपूतली द्वारा मैदान की साफ सफाई व समस्त प्रकार की भौतिक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी, बीसीएमएचओ द्वारा खेल मैदान पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी पुलिस विभाग द्वारा पुलिस जाप्ता उपलब्ध करवाया जायेगा इस अवसर पर bdo रूपेंद्र सिंह सीबीईओ रामसिंह यादव, acbeo दयाराम चोरड़िया भागीरथ सिंह मीणा, बीसीएमएचओ विजेय यादव प्राचार्य पूनम यादव एवम ब्लॉक के समस्त शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















