सड़क हादसे में दो लोगों की मौत सड़क हादसे में दो लोगों की मौत Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

जोधपुर,सड़क हादसे में दो लोगों की मौत। शहर के देवनगर और विवेक विहार पुलिस थाना क्षेत्र में हुई सडक़ दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव उनके परिजन को सुपुर्द कर दिए। इस बारे में अब पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है। देवनगर पुलिस ने बताया कि संतोषपुरा मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर रोड पर रहने वाले किशोरसिंह पुत्र मोहनसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 53 साल का जयसिंह घर से 12वीं रोड की तरफ जा रहा था। तब एक बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। घायल हुए उसके भाई को बाद में लोगों की मदद से एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। बाइक सवार युवक सलमान बताया जाता है जो अपने सेठ की गाड़ी लेकर आया था। देवनगर पुलिस इस बारे में अब तफ्तीश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- ग्रामीण ओलंपिक खेल सम्पन्न,विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

इसी तरह विवेक विहार थाने मेें शिक्षक नगर माता का थान निवासी नरपतसिंह पुत्र मंगलसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई जीत कॉलेज रोड से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में घायल उसके भाई को अस्पताल लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल करें http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here