पुलिस जीप को रोड़वेज बस ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

0
25

कोटपूतली, संजय जोशी ।

कस्बे से होकर गुजर रहे दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोतानाला पुलिया के पास गुरूवार दोपहर तेज गति से आ रही एक राजस्थान रोड़वेज की बस ने किनारे खड़ी पनियाला थाना पुलिस की जीप को टक्कर मार दी। घटना में पनियाला पुलिस के चार जवान बाल-बाल बच गये। गनीमत यह रही कि जीप में कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। सभी पुलिसकर्मी राजमार्ग पर पलटे एक सीमेंट के ट्रोले को क्रेन की सहायता से हटवाने में जुटे हुए थे। पुलिस के अनुसार गुरूवार तडक़े सीमेंट के कट्टों से भरा एक मिनी ट्रोला सोतानाला पुलिया के पास राजमार्ग के बीचो बीच बने डिवाईडर पर पलट गया। जिसे हटवाने के लिए पुलिस जाप्ता वहांँ पहुँचा था। इसी दौरान रोड़वेज बस ने पुलिस जीप को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में जीप तो क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गये। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन में हडक़म्प मच गया। लेकिन सबकुछ सशकुल होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।