महिलाओं को सीवरेज प्रणाली के बारे में किया जागरूक

0
10

जोधपुर , 7 अगस्त/ राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना द्वारा जोधपुर शहर में आमजन की सुविधा के लिए वर्तमान सीवरेज प्रणाली के सुदृढ़ीकरण एवं नवीन क्षेत्र में परियोजना के तहत सीवर प्रणाली विकसित कर घरों को सीवर कनेक्शन से जोड़ने के कार्य करवाने के साथ ही आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अधीक्षण अभियंता श्री सुनील व्यास के मार्गदर्शन में रूडिप की जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा समय-समय पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किये जा रहे है सोमवार को ज्योति नगर, वार्ड नं.10 में महिला समूह बैठक आयोजित की गयी।

सामाजिक विकास विशेषज्ञ श्री संतलाल सारण ने आर.यू.आई.डी.पी. के अन्तर्गत शहर में चल रहे आधारभूत विकास कार्यों के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी व सीवर प्रणाली के बेहतर उपयोग व सुचारू रूप से संचालन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सीवरेज लाईन में किसी प्रकार का ठोस एंव अघुलनशील पदार्थ प्रवाहित ना करें व घरों के स्नानघर व रसोईघर के आउटलेट पर जालियां अवश्य लगवायें तथा वर्षा जल को सीवरेज सिस्टम से ना जोडें, जिससे सीवरेज चौक नहीं होगी।

उपस्थित महिलाओं से परियोजना कार्यों में सहयोग का आग्रह किया व परियोजना कार्यों से सम्बधित सुझाव व शिकायत के लिये हेल्पलाईन नं. 9828018303 के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में ए.एस.डी.श्री धीरेन्द्र वैष्णव उपस्थित महिलाओं से कहा कि घरों के आस पास सफाई रखकर गंदगी से होने वाले मक्खी व मच्छरों से फैलनें वाली कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं ।

बैठक मे उपस्थित समाजसेवी श्री राजेन्द्र प्रसाद व्यास ने कहा कि समस-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम करवाये जानेे से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढती है व रूडिप परियोजना के विकास कार्यों मे सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में संवेदक फर्म से एस.ओ.टी. श्री सीतल सोलंकी व श्री सुनील गौड ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।