आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित

0
17

 

जोधपुर, 7 अगस्त/डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति की प्रेरणा से विश्वविद्यालय के संघटक यूनिवर्सिटी कॉॅलेज ऑफ होम्योपैथी के विशेषज्ञ शिक्षक-चिकित्सकों द्वारा सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करवड़ में निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

होम्योपैथिक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वृषाली बारब्दे ने बताया कि शिविर प्रभारी होम्योपैथी विशेषज्ञ एवं सहायक आचार्य, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग डॉ. अंकिता उपाध्याय एवं सहायक आचार्य, प्रैक्टिस ऑफ मेडिसिन विभाग डॉ. धर्मेन्द्र कुमार सैनी द्वारा चिकित्सा शिविर में आई फ्लू, बुखार, खांसी, जुखाम, पाचन सम्बन्धित रोग, चर्म रोग, निमोनिया, हाईपर एसिडिटी, रक्त की कमी, सिर दर्द, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह से ग्रसित 120 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को निःशुल्क परामर्श एवं होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया।

शिविर के बाद डॉ. उपाध्याय एवं डॉ. सैनी ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को आई फ्लू के प्रकोप से बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी भी दी।

शिविर में प्राचार्य गोपाल सिंह उदावत,नर्सिग कर्मचारी सुमन, सहायक बेबी कंवर एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।