श्रीमाध्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर से पहली बार निकली कावड़ यात्रा श्रीमाध्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर से पहली बार निकली कावड़ यात्रा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
17
kavad-yatra-started-for-the-first-time-from-shrimadhveshwarnath-mahadev-temple

श्रीमाध्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर से पहली बार निकली कावड़ यात्रा

लघुरुद्राभिषेक,महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन

जोधपुर,श्रीमाध्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर से पहली बार निकली कावड़ यात्रा। ब्रह्मपुरी स्थित श्रीमाध्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रावण महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को कावड़ यात्रा,गणपति पूजन,लघुरुद्राभिषेक,महाआरती, महाप्रसादी इत्यादि का भव्य आयोजन हुआ। विक्रान्त दवे व अनिल दवे ने बताया कि रानीसागर तालाब से वैदिक मंत्रोच्चार कर जल देवता का पूजन कर कावड़ यात्रा प्रारम्भ हुई। सभी बंधु पारम्परिक वेशभूषा में रानीसागर तलाब से कावड़ उठा कर चल कावड़िया कावड़ उठा कवड़ उठा..का जयघोष नारा शिव का लगाया व श्रीमाधवेश्वरनाथ महादेव के जयघोष का गुंजायमान करते हुए ढोल नगाड़ो के साथ निकले। यात्रा का विभिन्न मार्गो में पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा रानीसागर से जल भरकर चांद बावडी,गुंदी मौहल्ला, नवचौकिया,कोलरी,चुने की चौकी, ठाकुर द्वारा,प्रताप मंडल,भागीपोल, हजारी चबुतरा से देरागा स्थित श्री माधवेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंची। वहाँ पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पहली बार निकली कावड़ यात्रा के दर्शन के लिए क्षेत्रवासियो की भारी भीड़ उमड़ी।

ये भी पढ़ें- तेजी से हो रहा नए भारत का निर्माण -शेखावत

पंडित विकास दवे व पंडित चिराग दवे ने बताया कि कावड़ यात्रा के पश्चात मुख्य यजमान नम्रता विक्रम दवे ने भगवान गणपति पूजन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में पं.सत्यनारायण राजवेदिया,पं.जीवन किशोर जोशी के आचार्यत्व में पं.बिहारीलाल शर्मा,पं. महेश ओझा,पं.अरुण व्यास,पं. अनिल बोहरा, पं. गोपाल ओझा, पं. जितेन्द्र घोष,पं.मनीष ओझा,पं. कपिल जोशी,पं.रोहित,पं.ओमप्रकाश जोशी,पं.रामेश्वर त्रिवेदी,पं.राजेश दवे, पं विरेन्द्र राज जोशी,पं रामेश्वर दवे,पं. उदित,पं.गजेन्द्र दवे,पं.जाग्रत जोशी, हर्षित दवे,पं.गणेश दत्त ओझा,पं. प्रवीण त्रिवेदी,पं.सुरेन्द्र जोशी,पं. अश्विनी दवे,पं.धनन्जय दवे,मृदुल ओझा इत्यादि के सानिध्य में श्रीमाली ब्राह्मण समाज बंधुओं ने अभिजीत मुहूर्त में लघुरुद्राभिषेक किया। इस शुभ अवसर पर मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। भोलेशंकर का भव्य श्रृंगार किया गया। शाम 7.30 बजे महाआरती के बाद महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर अतिथियों के साथ हजारों बंधुओं व मातृशक्ति,युवा वर्ग ने दर्शन किया।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here