प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
17

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास

  • अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भारतीय रेल के स्टेशनों के होगा कायापलट
  • उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के 15 स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत लगभग 860 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास का शिलान्यास किया

जोधपुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से रविवार 6 अगस्त को वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’के तहत भारतीय रेलवे के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया।

भारत सरकार द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 1309 रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है। भारतीय विविधता की भव्यता को प्रदर्शित करते हुए,ये पुनर्विकसित स्टेशन नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं तथा मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन से यात्रियों को बेहतर और उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करेंगे।

 

ये भी पढ़ें- शहर के लॉयन उतरे सड़कों पर 

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के 15 स्टेशनों जोधपुर,जैसलमेर,नागौर, नोखा,बाड़मेर,मेड़ता रोड,डीडवाना, गोटन,सुजानगढ़,रामदेवरा,बालोतरा, रेन,फलोदी,डेगाना व देशनोक स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 860 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है।

अमृत भारत योजना के अन्तर्गत स्टेशनों पर लेंडस्केप के साथ सर्कुलेटिंग एरिया का विकास,अलग- अलग प्रवेश व निकास द्वार,टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर और ऑटो रिक्शा के लिए अलग-अलग पार्किंग की सुविधा,यात्री क्षमता के अनुसार पर्याप्त क्षेत्र में प्रवेश हॉल का निर्माण,कोच इंडिकेशन बोर्ड का प्रावधान,वेटिंग रूम,स्टेशन बिल्डिंग के आंतरिक व बाहरी भाग में उत्कृष्ट साज-सज्जा, स्थानीय लोक कला से निर्माण,नए प्लेटफॉर्म शेल्टर,दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं,बेहतर साइनेज की सुविधा, 12 मीटर चौड़ाई के फुट ओवर ब्रिज इत्यादि यात्री सुविधाएं विकसित की जाएगी।

prime-minister-narendra-modi-laid-the-foundation-stone-for-redevelopment-of-508-railway-stations

 

ये भी पढ़ें- राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का आगाज

अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजनाओं से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा,लोगों को आने जाने मे सुविधा होगी,स्वच्छ और आधुनिक रेलवे स्टेशनों से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा। रेलवे द्वारा अमृत भारत स्टेशन शीर्षक पर हुई चित्रकला,निबंध आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के द्वारा मुख्य अतिथियों को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्री,राजेंद्र गहलोत राज्यसभा सांसद एवं सूर्यकांता व्यास एमएलए सूरसागर,मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here