पूर्व मंत्री गुढ़ा के सरकारी आवास पर पीपाड़ शहर की नाबालिगों से हुआ दुष्कर्म! पूर्व मंत्री गुढ़ा के सरकारी आवास पर पीपाड़ शहर की नाबालिगों से हुआ दुष्कर्म! Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
38
minors-of-pipad-city-were-raped-at-the-official-residence-of-former-minister-gudha

पूर्व मंत्री गुढ़ा के सरकारी आवास पर पीपाड़ शहर की नाबालिगों से हुआ दुष्कर्म!

  • पीपाड़ शहर पुलिस पहुंची जयपुर आवास पर
  • फुटेज की चल रही जांच
  • रैन बसेरा में घटना होने की संभावना

जोधपुर,पूर्व मंत्री गुढ़ा के सरकारी आवास पर पीपाड़ शहर की नाबालिगों से हुआ दुष्कर्म। प्रदेश की राजनीति में लाल डायरी से हलचल पैदा करने वाले बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार में मामला नाबालिगों से दुष्कर्म से जुड़ा होने से काफी संगीन है। जोधपुर के पीपाड़ शहर की दो नाबालिग का गत 2 जुलाई को बीकानेर के युवक अपहरण करने के साथ दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए हैं।

ये भी पढ़ें- हत्या प्रयास केस में दोषी करार ने नगर निगम में हासिल की सफाईकर्मी की नौकरी

दुष्कर्म की एक बात पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के सरकारी आवास पर बने गार्ड रूम अथवा रैन बसेरा की सामने आई है। प्रथम दृष्टया मामले की जांच में ऐसा खुलासा हुआ है। अग्रिम पड़तात पुलिस अधीक्षक की मोनिटरिंग में चल रही है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने मीडिया कांफ्रेंस में बताया कि पीपाड़ शहर की दो नाबालिग का गत 2 जुलाई को अपहरण किए जाने के साथ दुष्कर्म हुआ था। जिस पर पॉक्सो एवं दुष्कर्म में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले की गंभीरता में नाबालिगों के साथ बीकानेर के दो युवकों को पकड़ा है। नाबालिग पुलिस की संरक्षण में अभी है और आरोपी गिरफ्तार होने के साथ पुलिस हिरासत में है।

ये भी पढ़ें- थोड़ी देर के लिए फैक्ट्री में गया,चोर पिकअप चुरा ले गया

ग्रामीण एसपी यादव ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि दुष्कर्म की एक बात पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के आवास पर भी हुई है। जहां पर नाबालिग को किसी व्यक्ति द्वारा ले जाया गया था। जहां पर घटना हुई। गुढ़ा के आवास पर रैन बसेरा अथवा गार्ड रूम बना है जहां पर दुष्कर्म होना प्रथम दृष्टया सामने आया है। इस सूचना को वेरिफाई करने के लिए आज सुबह पीपाड़ शहर पुलिस की टीम जयपुर पहुंची और आवास के आस पास तलाशी ली है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है। इसमें किसकी संलिप्ता है इसका पूरा पता लगाया जा रहा है। एसपी यादव ने बताया कि नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इस बारे में पॉक्सो एवं दुष्कर्म में केस दर्ज हुआ है। सनद रहे कि इन दिनों प्रदेश की राजनीति में बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा लाल डायरी को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब एक बार फिर वे राजनीति का केंद्र बनते दिख रहे हैं। उक्त घटनाक्रम राजनीति से प्रेरित हो इसमें संशय बना है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here