हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री से चोरों ने कंप्यूटर सेट और एलइडी चुराई हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री से चोरों ने कंप्यूटर सेट और एलइडी चुराई Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9
thieves-stole-computer-set-and-led-from-handicraft-factory

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री से चोरों ने कंप्यूटर सेट और एलइडी चुराई

जोधपुर,हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री से चोरों ने कंप्यूटर सेट और एलइडी चुराई। शहर के बोरानाडा क्षेत्र की एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से कंप्यूटर सेट,कैमरे व एलइडी आदि चोरी कर ले गए। इस बारे में मालिक पुत्र ने बोरानाडा थाने में मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें- कलक्टर ने बनाड़ के जल भराव सड़क मार्ग का किया निरीक्षण

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि कविराज का बाड़ा सोजती गेट सदर बाजार निवासी डॉ.दानिश खां की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता रईसुद्दीन की एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री बारोनाडा में बुडन हैण्डीक्राफ्ट फार्म एण्ड फातिमा के नाम से है। यह फैक्ट्री ईपीआईपी सर्किल के पास में है। उनके पिता इन दिनों विदेश गए हैं और वह फैक्ट्री को संभाल रहे हैं। 23 जुलाई की रात को अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री के ताले तोडकऱ प्रवेश करने के साथ वहां से सीसीटीवी कैमरे,कंप्यूटर सेट मॉनिटर,माउ, हार्डडिस्क के साथ वहां लगी एक एलईडी चोरी कर ले गए। अन्य छोटा मोटा सामान भी चोरी हुआ है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here