Rajasthan: ‘नींद में भी फायर-फायर बड़बड़ाता है बच्चा’, 14-15 घंटे खेलता था PUBG, परिजनों ने हाथ-पैर बांधकर रखा

0
11
Playing PUBG for 14-15 hours disturbs mental balance of minor child even in sleep he shouts fire fire

14 साल के बच्चे का चल रहा है इलाज।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फायर-फायर…साइड से मार साइड…  16 साल का एक बच्चा रात को सोते समय भी इस तरह के कई शब्द बड़बड़ाता है। नींद में भी उसके हाथ चलते रहते हैं। उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया है। इस बच्चे को मोबाइल पर पब्जी खेलने की ऐसी लत पड़ी कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। दिव्यांग संस्थान के होस्टल में बच्चे का इलाज चल रहा है। उसकी हालत इतनी खराब है कि उसे हाथ-पैर बांधकर रखा गया है। 

ये हैरान करने वाला मामला राजस्थान के अलवर की मुंगास्का कॉलोनी का है। यहां रहने वाला एक 14 साल का राहुल (बदला हुआ नाम) 7वीं कक्षा में पढ़ता है। पिछले करीब सात महीने से वह मोबाइल पर पब्जी और फ्री फायर जैसे ऑनलाइन गेम खेल रहा था। उसे गेम की ऐसी लत लगी कि वह दिन में 14-15 घंटे गेम खेलता था। रात में चादर और रजाई ओढ़कर गेम खेलता ताकि परिजनों को पता ना चले। इतना गेम खेलने के कारण वह बीमार हो गया और उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here