
सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में गैंगस्टर कुलदीप जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की टीम गैंगस्टर कुलदीप को जयपुर से भरतपुर कोर्ट लेकर आ रही थी। इस दौरान बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में कई गोलियां लगने से गैंगस्टर कुलदीप की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंकी और फिर गोली मारकर फरार हो गए।
बतादें कि भाजपा नेता कृपाल सिंह जगीना हत्याकांड में गैंगस्टर कुलदीप सिंह जगीना को गिरफ्तार किया गया था।
खबर अपडेट की जा रही है
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















