Rajasthan: पाली में पीहर आई गर्भवती महिला को प्रेमी ने चाकू से गोदा, गर्दन कटने से मौत

0
15
Pali Crime Pregnant woman who came to Pehar was stabbed to death by her lover

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली के सदर थाना क्षेत्र में स्थित एक गौशाला के निकट शनिवार देर शाम 25 साल की गर्भवती महिला को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के वक्त विवाहिता घर पर अकेली थी। जब मृतका की बहन और मां घर पहुंची तो बाड़े के निकट एक बंद कमरे में आशा का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को बांगड़ अस्पताल  की मोर्चरी में रखवाया और घटनास्थल पर मिले सबूतों के आधार पर संदिग्धों की तलाश में शुरू कर दी है। शहर के सदर थाने के निकट गौशाला के पास एक कच्चे कमरे में शनिवार देर शाम आशा पत्नी भाखरराम रेबारी का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के पास सब्जी काटने का वह चाकू भी मिला है, जिससे हत्यारे ने गर्भवती महिला के गले, पेट और सीने पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी गर्दन पर भी गहरे घाव लगे और उसकी मौत हो गई।

घर पर नहीं मिलने पर छोटी बहन ने की तलाश तो मिला शव…

दरअसल, इस घटना का पता उस वक्त चला जब केबिन चलाने वाले मृतका के पिता अपने घर लौटे और उन्हें अपनी गर्भवती पुत्री घर पर नहीं दिखाई दी। इस पर उन्होंने अपनी छोटी बेटी को आशा को आसपास ढूंढने को भेजा, तब उसे आशा का खून से लथपथ शव गौशाला के निकट एक बाड़े में बने कमरे में पड़ा मिला। इस पर मृतका के पिता पीताराम देवासी ने अपनी पुत्री की हत्या की सूचना फोन पर पुलिस को दी, जिस पर सीओ सिटी अनिल सारण, कोतवाल रविन्द्र सिंह खिंची जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और MOB टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

शव के पास मिला वारदात में प्रयुक्त चाकू…

पुलिस ने मृतका के शव के पास से सब्जी काटने का चाकू भी अपने कब्जे में लिया और शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। जानकारी के अनुसार, मृतका गर्भवती होने के कारण दो महीने पहले ही ससुराल से पीहर आई थी। मृतका का पति भाखरराम रेबारी मुम्बई में किराणे की दुकान पर काम करता है। इस नृशंस हत्या की जानकारी मिलने पर मृतका के ससुराल पक्ष के लोग भी पाली पहुंच गए।

हत्यारे ने गायब किए मोबाइल…

जिस वक्त हत्यारे ने इस वारदात को अंजाम दिया, तब मृतका आशा के भाई-बहन पास स्थित गौशाला में गए हुए थे। जबकि मां किसी काम से पाली शहर में आई हुई थी। मृतका के पिता पिताराम रेबारी सदर थाने के निकट केबिन पर बैठे थे। देर शाम जब वे किसी काम से घर पर आए तो पुत्री के नहीं दिखाई देने पर छोटी बेटी को उसे ढूंढने के लिए आसपास भेजा। इस पर जब उसने निकट स्थित कच्चे कमरे में जाकर देखा तो आशा का रक्तरंजित शव वहां पड़ा मिला, जबकि उसके दोनों मोबाइल गायब मिले।

प्रेमी ने दिया वारदात को अंजाम…

पुलिस की अब तक की जांच में यह सामने आया है कि इस वारदात को जयपुर से पाली पहुंचकर उसके प्रेमी ने अंजाम दिया है, जो कि पहले पाली में मार्बल फिटिंग का काम करता था। आरोपी ने मृतका के विवाह के वक्त भी आत्महत्या का प्रयास किया था। इस घटना के बाद एक बार तो मृतका और आरोपी की एक दूसरे से बातचीत तक खत्म हो गई थी, पर इसके कुछ समय बाद दोनों में समझौता हो गया था।

सब्जी काटने के चाकू से गोदा…

शनिवार शाम आरोपी यहां आया और आशा को अपने साथ निकट स्थित एक कमरे में ले गया और वहां चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह उस कमरे को बाहर से बंद कर घटना स्थल से फरार हो गया। इन स्थितियों में पुलिस ने इस मामले में प्रेम- प्रसंग और आपसी रंजिश के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। ताकि इस हत्या का राजफाश किया जा सके।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here