Sikar News: लक्ष्मणगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी बस विद्युत ट्रांसफार्मर से टकराई, 24 से अधिक लोग घायल

0
17
Sikar News bus full of devotees collided with electric transformer in Laxmangarh more than 24 people injured

घायलों का इलाज जारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर में लक्ष्मणगढ़ के नेशनल हाइवे-52 पर मणासिया मोड के पास शनिवार देर रात को अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई और बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे के बाद बस में भी चीख-पुकार मच गई।

गनीमत यह रही कि विद्युत ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद बस में करंट नहीं फैला नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलने पर लक्ष्मणगढ़ पुलिस, 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायलों को लक्ष्मणगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे में घायल रामगोपाल ने बताया कि सरदार शहर से शनिवार सुबह श्रद्धालुओं की निजी बस रवाना हुए थी, जो पहले लोहागर्ल, जीणमाता और खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु बस में सवार होकर खाटूश्यामजी से सरदार शहर जा रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मणगढ़ के नेशनल हाइवे-52 पर मणासिया मोड के पास निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़कर पलट गई और बिजली के पोल से टकरा गई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद लक्ष्मणगढ़ अस्पताल में भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया और बड़ी संख्या में पहुंचे घायलों का वहां पर इलाज शुरू किया गया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here