Rajasthan: भरतपुर में 6 लाख की चोरी, हार्ड वेयर के गोदाम का ताला तोड़ा, सामान गाड़ी में भरकर ले गए चोर

0
12
Goods worth 6 lakh stolen from hardware warehouse in Bharatpur

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर जिले में चोर एक हार्ड वेयर और कृषि मशीनरी दुकान के गोदाम से करीब 6 लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। मालिक सुबह टहलने के लिए निकला तो उसे गोदाम का लॉक टूटा हुआ मिला, जिसके बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ। घटना भरतपुर जिले के रुदावल थाना क्षेत्र के नगला तुला रोड़ की है।

विनोद बंसल नाम के व्यापारी की नगला तुला चौराहे पर हार्ड वेयर और कृषि मशीनरी की दुकान है। दुकान से करीब 2 सौ मीटर की दूरी पर उसका गोदाम है। गोदाम में एक कमरा बना हुआ है, जिसमें विनोद की मां रहती थी। 5 दिन पहले वे अपने मायके चली गईं इस कारण वहां  कोई नहीं था।

शुक्रवार देर रात चोर गाड़ी से आए चोर गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने गाड़ी को भी गोदाम के अंदर ही खड़ा कर लिया और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गोदाम से 140 लेजम पाइप के बंडल, 40 पुरानी सबमर्सिबल पंप और लोहे का कबाड़ गाड़ी में भरकर फरार हो गए।

इससे पहले चारों ने कारोबारी विनोद की मां के कमरे में लगा ताड़ा भी तोड़ दिया। इस दौरान चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से सोने-चांदी जेवर और कुछ रुपये भी चोरी कर लिए।  

कारोबारी विनोद बंसल ने बताया कि गोदाम के पास ही उनका मकान है। सुबह जब वह टहलने के लिए निकले तो उन्होंने गोदाम का टूटा हुआ देखा। जिसके बाद चोरी की जानकारी लगी और फिर घटना की सूचना पुलिस को दी। 

विनोद बंसल ने पुलिस को बताया कि चोर गोदाम से करीब 6 लाख रुपये का माल चोरी करके ले गए हैं। विनोद की मां के मायके में होने के कारण गहने और  चोरी गए रुपये की जानकारी अब तक नहीं लग पाई है। रुदावल थाना प्रभारी ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here