Cyclone Biparjoy: बाड़मेर में सालभर की सामान्य से ज्यादा बारिश, धोरिमन्ना में बांध टूटा, बस्ती में घुसा पानी

0
20
Cyclone Biparjoy: Dam broke in Dhorimanna, water entered the township

बारिश में बही सड़क।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बाड़मेर जिले में सबसे ज्यादा बारिश की बात करें तो सिवाना इलाके में केवल रविवार को 350 एमएम से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। जिलेभर की बात करें तो लगभग 250 एमएम के करीब अब तक बारिश हो चुकी है। जो जिले में  सामान्य रूप से वर्षभर होने वाली बारिश से ज्यादा है।

जिले में तालाब और बरसाती नाले और नदियों में उफान

पिछले 48 घंटे में जिले के चौहटन, सिवाना, बालोतरा धोरीमना इलाके में रिकॉर्ड बारिश हुई है। एकल सिवाना क्षेत्र में केवल रविवार को 300 mm पानी बरस गया, जिसके चलते बाड़मेर जिले के सबसे बड़े मेली बांध में 100 फीट पानी आ गया। सिवाना क्षेत्र की धीरा नदी 10 साल बाद उफान पर है। बिपरजॉय के चलते गोलिया गांव का नानेरी बांध भी ओवरफ्लो हो गया। जिले के चौहटन कस्बे में तेज बारिश के चलते पहाड़ों से बहकर आने वाला पानी वाकल पुरा वह रतन सिंह पुरा में घरों में घुस गया गलियों में 4 फुट पानी चलने के चलते लोगों में दहशत फैल गई जिला प्रशासन ने इन इलाकों के लोगों को बारिश रुकने तक सुरक्षित स्थानों पर भिजवाया। इस बारिश के बाद चौहटन क्षेत्र के कई सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए और घरों में पानी घुसने के चलते लोगों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा।

अच्छी बारिश किसानों के चेहरे खिले

तूफान के चलते हुई अच्छी बारिश को लेकर किसानों में खुशी की लहर छाई हुई है। पिछले वर्ष कम बारिश के चलते किसानों की फसलें जल गई थीं। इस बार समय पर कोई भरपूर बारिश के चलते किसान अच्छी फसलों की उम्मीद के चलते चेहरे खिल गए हैं।

धोरिमन्ना में वन विभाग का बांध टूटा, कच्ची बस्ती में घुसा पानी

भारी बारिश के बाद धोरिमन्ना उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्हारों के बेरी में वन विभाग द्वारा बनाया गया छोटा बांध टूट गया, जिसके चलते पास में स्थित कच्ची बस्ती के घरों में पानी घुसा गया। बांध टूटने की सूचना पर  प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर JCB के सहयोग से नाला बनाकर पानी को निकाला गया। जिसके बाद बस्ती के लोगों के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

पानी में डूबने से तीन लोगों की गई जान

जिले भर में भारी बारिश के बाद तालाबों में पानी भर गया है। प्रशासन ऐसी जगह से लोगों को दूरी बनाने की अपील कर रहा है, लेकिन लोग चेतावनी को नजरअंदाज कर रहे हैं। लापरवाह लोग पानी से लबालब भरे तालाब में नहाने के लिए उतर रहे हैं। गहराई की जानकारी नहीं होने के चलते इसमें डूबने से जिले भर में तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार को बारिश का दौर थमने के बाद सेड़वा उपखंड मुख्यालय पर पानी में नहाने उतरे दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, सिवाना क्षेत्र के राखी गांव में भी पुत्र के साथ नहाने तालाब में उतरा पिता डूब गया। दिनभर के सर्च ऑपरेशन के बाद भी पानी में डूबे युवक को ढूंढा नहीं जा सका। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर पानी में तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here