AAP Rally: जल्दबाजी में पूरी तैयारी करके नहीं आए केजरीवाल और मान, ‘आप’ के हमले पर कांग्रेस ने किया पलटवार

0
15
Kejriwal and Mann did not come after full preparation for the rally in haste

अशोक गहलोत और अरविंद केजरीवाल।
– फोटो : social media

विस्तार

श्रीगंगानगर में आयोजित आम आदमी पार्टी की रैली में अरविंद केजरीवाल के तीखे प्रहार के बाद कांग्रेस उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी और विधायक रोहित बोहरा बोले लगता है कि रैली में आने से पहले केजरीवाल और भगवंतमान पूरी तैयारी नहीं की। गहलोत सरकार पर आरोप लगाने से पहले उनको एक बार राजस्थान की जानकारी कर लेनी चाहिए थी।

केजरीवाल बोल रहे हैं कि यहां अशोक गहलोत के पोस्टर लगे हैं, जो नीच हरकत है। हमें RTI से जानकारी मिली है कि केजरीवाल ने शीला दीक्षित की सरकार के मुकाबले 4200% विज्ञापन का बजट बढ़ाया है, ये कौन सी हरकत है जो आप कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में एक नाला बनने पर भी अपना चेहरा लगाकर विज्ञापन देते हैं, केजरीवाल कह रहे थे कि दिल्ली में कोई पेपर लीक नहीं होते। वो ये बताना भूल गए कि दिल्ली में सरकारी नौकरी ही नहीं दी जाती। RTI के जवाब में आया है कि 2015 से 2023 तक आप सरकार ने केवल 440 नौकरियां दी हैं।

पूरी तैयारी करके नहीं आए थे भगवंत मान

भगवंतमान के आरोपों के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब में तो 12वीं क्लास तक के पेपर लीक हो रहे हैं। पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का पेपर रद्द करना पड़ा, क्योंकि पेपर पर सवालों के साथ जवाब तक प्रिंट कर दिए गए थे। पंजाब में नायब तहसीलदार भर्ती का पेपर रद्द करना पड़ा। उन्होंने कहा कि लगता है भगवंतमान पूरी तैयारी कर के नहीं आए थे। किसी ने उनकी स्पीच में लिख दिया कि राजस्थान में सिर्फ चिरंजीवी योजना से भर्ती होने पर फ्री इलाज होता है, उन्हें ये नहीं पता कि राजस्थान में निरोगी राजस्थान योजना से सरकारी अस्पतालों में OPD, IPD का पूरा इलाज फ्री है, कोई पर्ची कटने तक का पैसा नहीं कटता।

केजरीवाल को पता नहीं राजस्थान देश में नंबर एक पर है

केजरीवाल भाषण दे रहे थे कि राजस्थान में कोई स्कूल नहीं बना, अस्पताल नहीं बना। कोई उनको बताए कि जिस गंगानगर में खड़े होकर वो भाषण दे रहे थे वहीं इसी कार्यकाल में ही 300 करोड़ रुपये का मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल बन चुका है। केजरीवाल को जानकारी नहीं है कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, उपजिला अस्पताल, सैटेलाइट अस्पताल, PHC, CHC, सब सेंटर खोलने में राजस्थान देश में नंबर एक है। देश अभी भूला नहीं है कि केजरीवाल जी की दिल्ली में कोविड के दौरान क्या त्राहिमाम मचा था और केजरीवाल तब भी बस टीवी पर आकर ड्रामा करने में व्यस्त थे।

राजस्थान की आर्थिक स्थिति देश में सबसे शानदार

राजस्थान कोविड का मॉडल स्टेट रहा है और आज देश के सामने राइट टू हेल्थ लाने वाला पहला राज्य बना है। आर्थिक स्थिति की बात केजरीवाल ने की। उन्हें शायद मालूम नहीं की 2021-22 की आर्थिक विकास दर की रिपोर्ट में राजस्थान दिल्ली और पंजाब ही नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के अलावा बाकी सभी राज्यों से बेहतर है, पंजाब की स्थिति तो दिवालियापन की ओर बढ़ती जा रही है। पंजाब सरकार बार-बार केन्द्र सरकार से राहत पैकेज की मांग कर रही है। राजस्थान की आर्थिक स्थिति देश में सबसे शानदार है।

केजरीवाल को खुद सीबीआई का सामना कर रहे हैं

ईमानदारी की बात केजरीवाल ने की तो तिहाड़ जेल में भ्रष्टाचार के आरोपों में विराजमान मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन को हंसी आ गई होगी। स्वयं अरविंद केजरीवाल को सीबीआई की पूछताछ का सामना करना पड़ रहा है। वो भी शराब घोटाले के आरोपों में। केजरीवाल कह रहे थे कि दिल्ली में 200 और पंजाब में 300 यूनिट बिजली फ्री है। वो ये भी बता देते कि 201 और 301 यूनिट बिजली पर क्या होता है। वहां एक यूनिट ज्यादा खर्च होते ही पूरा बिल देना पड़ता है, जबकि यहां 100 यूनिट की छूट सभी को मिलती है।

यहां भी जमानत जब्त होगी

उन्होंने कहा कि दिल्ली को शराब और पंजाब को ड्रग्स का अड्डा बनाने वाली, पंजाब में फिर से खालिस्तान के सेंटीमेंट को जन्म देने वाली, पंजाब में आतंकी घटनाओं को रोकने में नाकाम रही आम आदमी पार्टी को राजस्थान की जनता यहां घुसने नहीं देगी। जिस प्रकार आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, कर्नाटक में जमानत जब्त होने के रिकॉर्ड बनाए हैं, उसी प्रकार का रिकॉर्ड राजस्थान में भी आम आदमी पार्टी का बनेगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here