Rajasthan: उत्तराखंड के सीएम धामी पहुंचे पुष्कर, ब्रह्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना, जोशीमठ को लेकर कही ये बात

0
16
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आए पुष्कर।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आए पुष्कर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एकदिवसीय धार्मिक यात्रा पर रविवार को पुष्कर आए। इससे पहले किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सड़क रास्ते से मुख्यमंत्री धामी को पुष्कर लाया गया। जहां उन्होंने ब्रह्मा मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री धामी के साथ पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी भी मौजूद थे। पूजा-अर्चना के बाद ब्रह्मा मंदिर प्रबंधन समिति ने सीएम को ब्रह्मा जी का छायाचित्र देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी के पुष्कर पहुंचने पर विधायक सुरेश रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत भी किया।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम धामी ने बताया कि वे ब्रह्मा जी के द्वार पर उत्तराखंड में आई आपदा के दौर में सुख शांति की कामना लेकर आए हैं। उन्होंने भगवान से जोशीमठ की संरक्षण की कामना भी है। जोशीमठ के आपदा प्रबंधन के संबंध में जब धामी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसी इस संबंध में कार्य कर रही है। 

सरकार ने जोशीमठ से 270 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। इस संबंध में सरकार द्वारा कमेटी बनाकर दीर्घकालीन योजना पर भी काम कर रही है। सबकी सहमति से पुनर्वास का कार्य किया जाएगा। भारत सरकार की विभिन्न एजेंसियों की रिपोर्ट आने के बाद ठोस कदम उठाए जाएंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here