Rajasthan Weather: नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव के आसार, बूंदाबांदी की संभावना

0
23
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी है, लेकिन जिलों के तापमान में बढ़ोतरी होने से शीतलहर से राहत मिली है। सबसे ज्यादा सर्दी शेखावाटी अंचल में पड़ रही है। आगे नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं तो कई जगहों पर बादल छाए होने की वजह से बारिश की संभावना भी जताई गई है। 

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया, आगामी दिनों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के आपसी इंटरेक्शन के कारण पूर्वी राजस्थान में 23 से 27 जनवरी के दरम्यान मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश होने की संभावना…

मौसम परिवर्तन होने से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं पर बारिश की संभावना है। जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर बारिश होने के आसार हैं। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के जिलों में 24 से 26 जनवरी के दौरान कई जगहों पर बारिश हो सकती है। साथ ही मावठ होने की भी संभावना जाहिर की गई है।

न्यूनतम तापमान…

प्रदेश में न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो अजमेर में 9.8 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 7.1 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 7.5 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 6.8 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 8.3 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 3.9 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 8 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 8 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 8 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 8.4 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 10.7 डिग्री सेल्सियस, पाली में 10 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 7.9 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 8.5 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 4.6 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 7.7 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 6.1 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 6 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 11.7 डिग्री सेल्सियस, बारां में 5.8 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 11.9 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 7.2 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 8.6 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 4.3 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 7 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस, करौली में 3.2 डिग्री सेल्सियस, बांसवाड़ा में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

हालांकि, रविवार को प्रदेश में कहीं पर भी किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। साथ आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। पिछले दिनों शेखावाटी अंचल समेत अन्य जगहों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया था। लेकिन अब तापमान में बढ़ोतरी होने से शीतलहर से राहत मिली है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here