जदयू के मनोज कुशवाहा होंगे महागठबंधन के उम्मीदवार.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

 बिहार में कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उप चुनाव में जदयू के मनोज कुशवाहा होंगे महागठबंधन के उम्मीदवार। कुढ़नी से दो बार विधायक रह चुके हैं मनोज कुशवाहा मंत्री भी रहे हैंमुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उप चुनाव में वहां से जदयू के मनोज कुशवाहा महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे। यह सीट राजद के अनिल सहनी के अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई है। सांसद रहते हुए फर्जी यात्रा भत्ता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया था। इसके बाद उनकी सदस्यता खत्म हो गयी थी। पांच दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उप चुनाव की वोटिंग होनी है।  

बिहार विधानसभा की कुढ़नी सीट के लिए उप चुनाव के मोहरे सजने शुरू हो गए हैं। गोपालगंज और मोकामा की तरह ही भारतीय जनता पार्टी का इस सीट पर उम्‍मीदवार आना तय है। लेकिन, महागठबंधन की ओर से इस बार राष्‍ट्रीय जनता दल की बजाय जनता दल यूनाइटेड इस सीट पर भाजपा का सामना करेगा। हालांकि यह सीट पिछले चुनाव के आधार पर राजद के कब्‍जे में थी।  

पूर्व में दो बार कुढ़नी से विधायक रह चुके हैं मनोज कुशवाहा

मनोज कुशवाहा पूर्व में दो बार कुढ़नी से विधायक रह चुके हैं। मंत्री भी रहे हैं। पूर्व में वह भाजपा के केदार गुप्ता को कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से हरा चुके हैं। बाद में जब जदयू एनडीए गठबंधन में आ गया तो कुढ़नी की सीट भाजपा के खाते में चली गयी थी। इसके बाद जदयू ने उन्हें मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था।

मनोज कुशवाहा ने पहले ही कर दिया था एलान 

इस फैसले का भाजपा ने विरोध किया था और अंतत: विरोध के बाद मनोज कुशवाहा ने अपना सिंबल वापस कर दिया था। मनोज कुशवाहा को इस बात का यकीन था कि उन्हें कुढ़नी से महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया जाएगा। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा भी था। वैसे बाद में उन्होंने इस पोस्ट को हटा लिया था। उम्‍मीद है कि भाजपा भी एक से दो दिनों में इस सीट के लिए अपना उम्‍मीदवार घोषित कर देगी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here