Rajasthan: अजमेर पहुंचे नए DGP, कहा- जनता से सीधा जुड़ाव कर अपराध पर लगाया जाएगा अंकुश

0
24
राजस्थान डीजेपी उमेश मिश्रा

राजस्थान डीजेपी उमेश मिश्रा
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

राजस्थान डीजेपी उमेश मिश्रा सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हाजिरी दी और मखमली चादर पेश करते हुए अकीदत के फूल मजार शरीफ पर चढ़ाए। वहीं प्रदेश में सुख शांति और अमन चैन की दुआ मांगी। साथ ही दरगाह की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने और कम करने की बात कही। जनता से जुड़ाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, इसके बाद पुष्कर मेले में भी गए।

डीजीपी ने कहा कि अपराध किस तरह रोका जाए, कैसे कम किया जाए, जांच बढ़ाई जाए। इस पर फोकस रहेगा। साथ ही संगठित अपराध-आर्थिक अपराध भी बढ़े हैं। साइबर अपराध का चयन तेजी से बढ़ रहा है, ये चुनौती है। पेशेवर दक्षता कैसे बढ़ाई जाए, चुनौतियों का कैसे सामना करें। इस पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। साथ ही जनता से अधिक जुड़ाव की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, मुखबिर तंत्र हो या फिर सुरक्षा तंत्र, सभी को मजबूत किया जाएगा और पुराने जमाने में जिस तरह से परम्परागत पुलिसिंग की जाती थी, उसी तरह पुलिसिंग पर फोकस रहेगा।

नवाचार केवल नवाचार नहीं होना चाहिए, उसे किस तरह से इस्तेमाल करते हुए सुरक्षा की जा सकती है, इसका प्रयास होगा। वहीं तकनीक को महत्ता दी जाएगी। पुलिस को अपना काम आम जनता को साथ में लेकर करना होगा, जिससे कि मुखबिर तंत्र को भी मजबूत किया जा सके और आपराधिक वारदात होने से भी रोका जा सके। पुलिस महकमे में और अधिक रिसोर्ट पैदा हो, इसे लेकर सरकार से मांग की जाएगी, जिससे कि पुलिस को और बेहतर किया जा सके।

डीजीपी उमेश मिश्रा अजमेर पुलिस की बैठक के बाद सीधे विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले की व्यवस्थाओं को देखने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने घाट के साथ ही जगत पिता ब्रह्मा के दर्शन किए। साथ ही पुलिस अधिकारियों से पुष्कर मेले की सुरक्षा को लेकर फीडबैक लेते हुए शांतिपूर्ण रूप से मेला आयोजित हो, इसके दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here