Rajasthan: बीजेपी नेता अर्जुन सिंह का तंज, कहा-राजस्थान में दो CM, एक ने शपथ ली और दूसरे को आलाकमान ने बनाया

0
22
सचिन पायलट और अशोक गहलोत

सचिन पायलट और अशोक गहलोत
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

राजस्थान कांग्रेस के अंदरुनी खींचतान पर भाजपा ने एक बार फिर जुबानी हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश इंचार्ज और राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन सिंह ने कहा कि राजस्थान में दो मुख्यमंत्री हैं। एक वो जिन्होंने शपथ ली है और दूसरे वो जिन्हें कांग्रेस आलाकमान ने घोषित किया है। 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में सीएम पद के लिए टकरार पर अर्जुन सिंह ने यह बयान दिया है। अर्जुन सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘हमने ऐसा कोई राज्य नहीं देखा, जहां इतनी उथल-पुथल मची हो। एक वो मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने शपथ ली थी और दूसरे मुख्यमंत्री वो हैं जिन्हें कांग्रेस आलाकमान ने घोषित किया है।’ इसके साथ ही अर्जुन सिंह ने दावा किया कि भाजपा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।

भाजपा मुख्यालय में एक बूथ कैंपेन इं-चार्ज वर्कशॉप में अर्जुन सिंह ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य टारगेट विधानसभा है। हम पूरी रणनीति तैयार कर रहे हैं।’ भाजपा के प्रदेश इंचार्ज यहीं नहीं रुके। उन्होंने कांग्रेस पर कुशासन और महंगाई का ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन की वजह से राजस्थान में उसके पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा से ज्यादा तेल के दाम हैं। भाजपा राज्य में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन करेगी। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here