जानिए राजमा पुलाव  बानने का आसन तरीका.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

राजमा पुलाव बनाना काफी आसान है, इसे बनाने में समय कम लगता है। अगर आप लंच या डिनर में पुलाव बनाना चाहते हैं, तो ये राजमा पुलाव जरूर ट्राई करें। बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी ये रेसिपी पसंद आएगी।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

1 कप राजमा, 2 कप चावल धुले हुए, अदरक लहसुन का पेस्ट, 2 इलायची, 1-2 तेज पत्ता, 3-4 हरी मिर्च, 2 प्याज कटे हुए, एक चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक, नींबू का रस , एक बड़ा चम्मच तेल या घी

विधि :

– सबसे पहले राजमा को 5-6 घंटे कि लिए भिगो दें।

– पुलाव बनाने के समय राजमा को प्रेशर कुकर में 10 मिनट के लिए पका लें।

– फिर प्रेशर कुकर में तेल गर्म करें, अब इसमें तेजपत्ता, जीरा, इलायची डालकर भून लें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट मिला दें।

– अब इसमें बताए गए मसालों को डालें।

– इसके बाद, पका हुआ राजमा डालें और थोड़ी देर के लिए भून लें।

– धुले हुए चावल, पानी और नींबू का रस डालकर मिला दें।

– कुक्कर का ढक्कन बंद कर दें। जब ये पक जाए तो गैस बंद कर दें।

– तैयार है राजमा पुलाव।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here