रूखी त्वचा की समस्या से है परेशान, तो नहाने से पहले रोज़ाना करे ये काम.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
33

सर्दियों में ड्रायनेस की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और ध्यान न देने पर स्थिति और ज्यादा गंभीर हो जाती है तो इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए नहाने के पानी में इन ऑयल्स को करें मिक्स और फिर देखें फर्क।

 सर्दियां आई नहीं कि कई सारी प्रॉब्लम्स की भी शुरुआत हो जाती है जिसमें से एक है ड्रायनेस। जिसके चलते शरीर में बहुत तेज खुजली होती है और स्किन फटने भी लगती है। जिसमें खून निकलने के साथ तेज दर्द भी होता है। समय रहते इलाज न करने पर प्रॉब्लम और ज्यादा बढ़ जाती है। वैसे तो इसका इलाज है नहाने के बाद बॉडी को अच्छी तरह से मॉयस्चराइज करना, सोने से पहले ड्राय स्किन पर क्रीम लगाकर उसे अच्छी तरह से कवर कर लेना, लेकिन एक और तरीका है जिससे आप ड्राय स्किन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और वो है नहाने का तरीका। 

जी हां, नहाने के पानी में अगर आप यहां बताए जा रहे ऑयल्स की कुछ बूंदें मिक्स कर लें, तो इससे काफी हद तक ड्रायनेस से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…

नारियल तेल

नारियल का तेल बहुत ही अच्छा और असरदार उपाय है ड्रायनेस की समस्या से छुटकारा पाने का। नहाने के बाद तो इसे बॉडी पर लगाना फायदेमंद होता ही है लेकिन साथ ही साथ पानी में मिलाकर नहाना भी। कोकोनट ऑयल त्वचा को नमी देता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स फटी स्किन की समस्या दूर करते हैं। 

बादाम का तेल

बादाम का तेल भी स्किन को नौरिश और रिपेयर करने का काम करता है। ड्राय स्किन की समस्या से परेशान लोगों को तो इसका जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। गुनगुने पानी में इस तेल की कुछ बूंदें मिलाएं और इससे नहाएं। ये न सिर्फ स्किन को सॉफ्ट रखता है बल्कि इससे स्किन की चमकदार भी बढ़ती है। 

लैवेंडर ऑयल

एसेंशियल ऑयल्स कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं खासतौर से स्किन और बालों के लिए। इसके अलावा ये मूड को भी अच्छा और लाइट रखते हैं, तो ड्राय स्किन की प्रॉब्लम दूर करने के लिए नहाने के पानी में लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर नहाएं। पूरे दिन शरीर से भीनी-भीनी खुशबू आती रहेगी। वैसे ये तेल दर्द या सूजन भी दूर करने में असरदार है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here