जानिए पैरों की टैनिंग कैसे हटाए.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
50

 टैनिंग की वजह से आपके पैर काले नजर आते हैं। ये समस्या चप्पल पहनने वाले लोगों में ज्यादा होती है क्योंकि पैर ढके नहीं होते हैं। ऐसे में सूर्य की तेज रोशनी के कारण पैर काले हो जाते हैं।

तेज धूप में निकलने के कारण पैरों पर टैनिंग की समस्या होती है, जिससे पैर काले और गंदे दिखाई देते हैं। इसके कारण पैरों की खूबसूरती खो जाती है। कई बार गंदे पैरों की वजह से आप अपना मनपसंद फुटवियर भी नहीं पहन पाते हैं। आप पैरो की टैनिंग से राहत पाने के लिए इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं, पैरों से टैन को कम करने के उपाय।

आलू और नींबू

आलू और नींबू स्किन के कालापन को दूर करने में कारगर है। ये पैरों की टैनिंग को दूर करने में भी सहायक है। आप आलू और नींबू के रस को एक साथ मिला लें। अब इस मिश्रण को पैरों पर लगाएं। थोड़ी देर बाद पानी से धो लें। ये पैरों के टैनिंग को दूर करने में मददगार साबित हो सकतें हैं।

हल्दी और बेसन

हल्दी और बेसन का इस्तेमाल आप पैरों की टैनिंग को दूर करने के लिए कर सकते हैं। एक छोटे बाउल में दो बड़े चम्मच बेसन लें, अब  इसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं। गुलाबजल डाल कर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को टैन्ड पैरों पर लगाएं। सूख जाने के बाद धो लें। आपको फर्क नजर आएगा। सप्ताह में इस

बेकिंग पाउडर और नींबू

आप अपने पैरों की टैनिंग को दूर करने के लिए नींबू और बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चम्मच बेकिंग पाउडर लें, और इसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को टैन्ड पैरों पर लगाएं। 5-10 मिनट बाद पैरों को धो लें। अब सूखी तौलियों से सूखाकर आप पैरों पर नारियल तेल से मालिश कर लें। चाहें तो आप इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं। ये पैरों के टैनिंग को दूर करने में काफी मदद करता है।

पपीता और शहद

पपीता में मौजूद तत्व पैरों की टैनिंग को दूर करने में सहायक है, तो वहीं शहद स्किन की नमी बनाए रखने में मदद करता है। सबसे पहले आप पपीते के गुद्दे को मैश कर लें, अब इसमें एक चम्मच शहद मिला दें। इस मिश्रण से पैरों पर मसाज करें। जब ये सूख जाएं, तो पानी से धो लें। ये टैनिंग को दूर करने में मदद करता है।

एलोवेरा

आप एलोवेरा जेल में बादाम का तेल मिलाकर टैन्ड पैरों पर मसाज करें। 15-20 मिनट के बाद पानी से धो लें। आप रोजाना दो बार पैरों पर इसका इस्तेमाल करें। इससे आपको फर्क नजर आएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here