जानिए घुमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 5 जगहें.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
55

 नवंबर के महीने में भी ज्यादातर जगहों का मौसम सुहावना होता है। जब आप नॉर्मल कपड़े पहनकर घूमने-फिरने का आनंद ले सकते हैं। तो अगर आप भी इस महीने घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन जगहों को कर सकते हैं अपनी लिस्ट में शामिल।

 नवंबर का महीना घूमने के लिए बेस्ट होता है। इस मौसम में आप ऐतिहासिक जगहों से लेकर धार्मिक, एडवेंचरस और यहां तक कि ट्रैकिंग वाली जगहों की भी प्लानिंग कर सकते हैं। और तो और नवंबर का सुहावना मौसम नेशनल पार्क से लेकर बीचेज़ घूमने के भी अनुकूल होता है। तो अगर आप भी इस वक्त कहां जाएं, ये सोच रहे हैं, तो इन जगहों को कर सकते हैं अपनी लिस्ट में शामिल। 

पुष्कर, राजस्थान

राजस्थान का पुष्कर शहर नवंबर में घूमने के लिए इसलिए बेस्ट है क्योंकि यहां शुरू हो चुका है दुनियाभर में मशहूर पुष्कर पुष्कर मेला। पुष्कर मेला दुनिया में ऊंटों का सबसे बड़ा मेला है। जिसमें शामिल होकर आप अपनी छुट्टियों को बना सकते हैं यादगार। इस मेले में आकर आप ऊंटों की रेस देख सकते हैं, उनकी सवारी कर सकते हैं और डेजर्ट सफारी का भी आनंद ले सकते हैं। 

रन ऑफ कच्छ, गुजरात

नवम्बर में घूमने वाली जगहों में गुजरात भी शामिल है। गुजरात के रन ऑफ कच्छ में तो इस माह से कच्छ फेस्टिवल की भी शुरुआत होती है। तो अगर आप इस फेस्टिवल में शरीक होने की सोच रहे हैं, तो अभी ही कर लें इसकी प्लानिंग। नवम्बर में रन ऑफ कच्छ जाकर आप तरह-तरह की एक्टिविटीज एंजॉय कर सकते हैं। 

कलिपोंग, पश्चिम बंगाल

कलिपोंग पश्चिम बंगाल का बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां पर्यटकों की कम ही भीड़ देखने को मिलती है। इस जगह आप फ्रेंड्स के साथ प्लान बनाएं, फैमिली या फिर पार्टनर के साथ, गारंटी ही फुल एंजॉयमेंट की। कलिपोंग के आसपास भी कई जगहें हैं एक्सप्लोर करने के लिए। 

ऊटी, तमिलनाडु

ऊटी दक्षिण भारत के तमिलनाडु में नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा एक खूबसूरत हिल्स स्टेशन है और ये डेस्टिनेशन भी नवंबर में घूमने के लिए बेस्ट है। ऊटी को पर्वतों की रानी भी कहा जाता है। अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं तब तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। ऊंचे-ऊंचे, हरे-भरे पहाड़, दूर तक फैले हरे मैदान आपको अपनी ओर आकर्षित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। 

शिलॉन्ग

नवंबर के सुहावने मौसम में आप शिलॉन्ग ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। नवंबर में यहां भी एक फेस्टिवल होता है जिसमें आप म्यूजिक, डांस और तायक्वांडो जैसे अलग-अलग तरह के कार्यक्रम देख सकते हैं। अगर आपके पास थोड़ा और वक्त हो, तो आप शिलॉन्ग के आसपास के नजारों के भी दर्शन कर सकते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here