ट्राई करें ये फ्रूट पैक, जिस से निखारें गी आपकी रंगत.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

Glowing Skin चेहरे पर नेचुरल ग्लो की बात ही कुछ अलग होती है। ऐसे में बिना मेकअप का भी आपका चेहरा दमकता है तो नेचुरल ग्लो पाने के लिए करें इन फलों को इस्तेमाल और पाएं बेदाग त्वचा।

सेहत के लिए आप फलों को डाइट में शामिल करती हैं। ठीक वैसे ही आप कोमल त्वचा पाने के लिए भी फलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। फलों को चेहरे पर इस्तेमाल करने आपको नेचुरल ग्लो मिलेगा, और इससे आपकी स्किन भी हेल्दी होगी। आइए जानते हैं, चेहरे पर फलों को कैसे इस्तेमाल करें?

पपीता

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप पके पपीते के टुकड़े को मैश कर चेहरे पर लगा लें। सूख जाने के बाद आप चेहरे को धो लें। इसके अलावा आप मैश किए हुए पपीते में शहद मिलाकर, इस पैक सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

सेब

आप अक्सर सेब के छिलके को कूड़ा समझकर फेक देती होंगी। लेकिन ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप सेब के छिलके को सूखा कर पाउडर बना लें। इस पाउडर को रोजाना दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे में चमक आएगी।

टमाटर

टमाटर में कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। आप टमाटर के रस को चेहरे पर लगाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आपके स्किन में निखार आएगा। चाहें तो आप बेसन में टमाटर के रस को मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

नींबू

नींबू एक नेचुरल ब्लीच का काम करता है। अगर आपके चेहरे में दाग-धब्बे हैं, तो आप नींबू का रस चेहरे पर लगाएं। ये चेहरे को साफ करने में मदद करता है।

खीरा

खीरे में मौजूद गुण स्किन की रंगत को निखारने में मदद करता है। आप खीरे की रस को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से चेहरे में निखार आता है।

संतरा

नेचुरल ग्लो पाने के लिए आप संतरे के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। संतरे के छिलके को सूखा कर पाउडर बना लें। आप इस पाउडर को किसी साफ डिब्बे में स्टोर कर सकती हैं। नियमित तौर पर इस पाउडर और दही को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद धो लें, इससे आपके स्किन में चमक आ जाएगी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here