हुमा कुरैशी ने चुना सोनाक्षी सिन्हा का ‘पति’ – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डबल एक्सएल (Double XL) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और दोनों ही एक्ट्रेसेज इन दिनों जी-जान से ‘डबल एक्सएल’ के प्रमोशन में लगी हुई हैं। लाइव हिंदुस्तान के साथ बातचीत में हुमा कुरैशी ने बताया कि वह सोनाक्षी सिन्हा की शादी किस एक्टर से करवाना चाहेंगी?

पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी शादी और रिलेशनशिप को लेकर कई बार अफवाहें उड़ाई जा चुकी हैं जिनका एक्ट्रेस ने खुद आगे आकर खंडन किया है। लाइव हिंदुस्तान के साथ इंटरव्यू में हुमा कुरैशी ने अविनाश पाल के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें अगर किसी एक्टर को सोनाक्षी सिन्हा का पति चुनना हो तो वह जैक ब्लैक को उनका पति चुनेगीं।

यह एक्टर होना चाहिए सोनाक्षी का पति?
सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह बहुत ज्यादा फनी हैं और पूरे दिन उन्हें हंसा सकते हैं। इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने तुरंत जवाब दिया कि उन्हें पता था कि वह यही नाम लेंगी। बता दें कि हॉलीवुड एक्टर जैक ब्लैक जुमांजी, गलीवर ट्रैवल्स, किंग कॉन्ग और एन्वी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। जैक ब्लैक की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। वह एक कॉमेडियन एक्टर हैं और सोनाक्षी उन्हें बहुत पसंद करती हैं

हकीकत के काफी करी है फिल्म
बात करें फिल्म Double XL की तो यह फिल्म हकीकत के काफी करीब बुनने की कोशिश की गई है। फैट शेमिंग पर चोट करती यह फिल्म सतराम रामानी ने निर्देशित की है। फिल्म ट्रेलर अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में कॉमेडी भी है और बहुत सारा ड्रामा भी, देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह क्या कमाल करती है

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here