फेसपैक लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान… – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

S स्किन की ग्लो को बरकरार रखने के लिए फेसपैक का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आप कई बार फेसपैक लगाते समय कुछ गलतियां कर देती हैं जिससे आपका स्किन डैमेज हो सकता है। फेसपैक लगाते समय बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।चेहरे की चमक को बनाए रखने में फेसपैक बेहद मददगार होता है। कई महिलाएं घरेलू फेसपैक का इस्तेमाल करती हैं तो कई रेडिमेड फेसपैक अपने चेहरे पर लगाती है। हालांकि आप किसी भी फेसपैक का इस्तेमाल करें, लेकिन लगाते समय कुछ एहतियात जरूर बरतें। अगर आप फेसपैक का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं करती हैं, तो इससे आपका स्किन खराब हो सकता है। आइए जानते हैं, फेसपैक का इस्तेमाल करते समय आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

– अक्सर महिलाएं नहाने से पहले फेसपैक का इस्तेमाल करती है, लेकिन ये गलत तरीका है। नहाने के बाद आप फेसपैक लगाएं ताकि इससे स्किन अंदर से साफ हो। दरअसल नहाने के बाद स्किन के पोर्स खुल जाते हैं, और ऐसे में फेसपैक लगाने से ज्यादा फायदा मिलता है।

– फेसपैक को पूरी तरह न सूखने दें, ऐसा करने से स्किन रूखी हो जाती है। जब आपका फेसपैक हल्का सूखने लगे तो पानी से अच्छी तरह धो लें।

– फेसपैक लगाने का बाद बोलने से बचें। अगर आप बातचीत करते हैं, तो इससे आपके चेहरे में सिकुड़न आएगी। जिससे आपका स्किन ढीला हो जाता है।

– चेहरे पर फेसपैक मसाज करते हुए लगाएं, इससे आपके स्किन के अंदरूनी सतह को भी फायदा मिलता है।

– फेसपैक हटाने के बाद टोनर या गुलाबजल का जरूर इस्तेमाल करें। इससे चेहरे की रौनक बढ़ेगी।

– फेसपैक लगाने के बाद अपनी आंखों को बंद कर लें और रिलैक्स होकर बैठ जाएं या लेट जाएं।

– कई महिलाएं फेसपैक को सप्ताह में कई बार लगा लेती हैं, ये करने से बचें। आप एक सप्ताह में फेसपैक का इस्तेमाल एक-दो बार करें।

– अपने स्किन के अनुसार फेसपैक का चुनाव करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो फेसपैक को 10-15 मिनट बाद साफ कर लें।

– कई बार महिलाएं फेसपैक लगाने के बाद किसी काम में लग जाती है, ऐसा करने से बचें। फेसपैक को हटाने के बाद ही कोई काम करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here