अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर अभिषेक ने की ये तैयारियां.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन को खास बनाने में उनके फैंस और उनका परिवार कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। उनके इस दिन को उनके बच्चों श्वेता नंदा नव्या नंदा और अभिषेक बच्चन ने और भी खास बना दिया।

 बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन को खास बनाने में सितारों से लेकर फैंस और उनका परिवार कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। पूरे देशभर से बिग बी को उनके जन्मदिन की खास बधाई मिल रही हैं। एक्टर के घर के बाहर उनके फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर एक्टर की एक झलक देखने के लिए लोग यूपी बिहार से आते हैं। बिग बी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते और वह खास दिन पर अपने फैंस से रूबरू होते हैं। अमिताभ बच्चन के इस जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए कुछ ऐसा किया जिससे फैंस भी काफी इमोशनल हो गए।

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर अभिषेक ने की ये तैयारियां

अमिताभ बच्चन के इकलौते और लाडले बेटे अभिषेक बच्चन ने अपने पिता के 80 वें जन्मदिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्टर अपनी मां जया बच्चन के साथ बिग बी को सरप्राइज देने के लिए कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर पहुंच गए, जहां इन तीनों ने मिलकर कई पुरानी यादें ताजा की। अभिषेक बच्चन ने केबीसी 14 के एपिसोड का बीटीएस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इस चीज को छुपाने के लिए खूब सारी प्लानिंग और बहुत सारी मेहनत करनी पड़ी, इसके अलावा इसे सही तरह से करने के लिए हमने बहुत सारी रिहर्सल भी की। लेकिन जैसा मैंने कहा कि वह इससे कम डिजर्व भी नहीं करते। ये बहुत ही इमोशनल मोमेंट हैं, जहां डैड उस जगह पर अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिस जगह से वह सबसे ज्यादा प्यार करते हैं, जोकि उनका वर्क प्लेस है। मैं सोनी टीवी और केबीसी की पूरी टीम का ये दिन खास बनाने के धन्यवाद करता हूं’।

श्वेता बच्चन ने शेयर की प्यारी सी तस्वीरें 

श्वेता बच्चन ने भी अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ उनके जन्मदिन के खास मौके पर एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। पहली फोटो में जहां श्वेता बड़े ही प्यार से अपने पिता के गाल पर किस करती दिखाई दे रही हैं, तो वही दूसरी तस्वीर में बिग बी ने बड़े ही प्यार से नन्ही श्वेता का हाथ थामा हुआ है। वही अन्य तस्वीर में शहंशाह पिता हरिवंशराय बच्चन और मां तेजी बच्चन के साथ कैमरे को देखते हुए पोज कर रहे हैं। इन सभी फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक कविता लिखी और इसी के साथ उन्होंने पिता को बधाई देते हुए लिखा, ‘मेरे ग्रैंड ओल्ड मैन के लिए, 80 वां जन्मदिन मुबारक हो’।

नव्या नंदा ने अपने नाना को बताया बेस्ट 

अमिताभ बच्चन के बच्चों के अलावा उनकी नाती नव्या नंदा भी एक्टर के 80वें जन्मदिन पर काफी इमोशनल हो गईं। अपने नाना अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर नव्या ने उनके साथ एक बहुत ही प्यारी बचपन की तस्वीर शेयर की। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ नव्या ने अपने कैप्शन में अग्निपथ फिल्म की कविता ‘तू थकेगा नहीं, तू रुकेगा नहीं’ शेयर की। इसके साथ ही नव्या ने लिखा, ‘आप जैसा ना कभी कोई था और ना ही कभी कोई आपकी तरह हो सकता है। जन्मदिन मुबारक हो नाना।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here