राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट के साथ सब अच्छा चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मचे घमासान को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद ही अपने बनाए चक्रव्यूह में फंसे नजर आए। इसके बाद पायलट ने कोटा में जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। धीरे-धीरे गहलोत के साथ खड़े रहने वाले नेताओं का भरोसा भी सरककर पायलट के साथ खड़ा हो रहा है। इस बीच, हाड़ौती में पायलट एक गलती कर गए। गलती भी ऐसी कि उनकी पार्टी में उनके विरोधियों को उन्हें घेरने का एक मौका और मिल गया।
यादव समाज का कार्यक्रम था। इसमें पायलट ने दिल्ली में सरकार चलाने वालों को अपना ‘साथी’ कह दिया। उन्हें खुद भी समझ नहीं आया कि इसका इस्तेमाल उनके खिलाफ किया जा सकता है। अब कांग्रेस में ही पायलट के विरोधी इस बयान का हवाला देकर उन्हें घेर रहे हैं। इस बयान के वीडियो को वायरल कर रहे हैं। दरअसल, पायलट ने इस भाषण में राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। भारत जोड़ो यात्रा की वजह से किस तरह केंद्र सरकार डर गई है, यह भी बताया। पर वे इतना बोल गए कि “दिल्ली में हमारे जो साथी सरकार चला रहे हैं, वह घबरा गए हैं।” बात तो वे दिल्ली की केंद्र सरकार यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कर रहे थे, लेकिन साथी कहने से उन्हें घेरा जा रहा है।
पायलट ने कहा कि दिल्ली की सरकार चलाने वालों ने वादे तो कर दिए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। हमारी संवैधानिक संस्थाओं को खोखला करने का जो काम कर रहे हैं, उन्हें राहुल गांधी जी चुनौती दे रहे हैं। देश में आम जनता के बीच संदेश लेकर जा रहे हैं कि वोट के लिए नहीं एकजुटता के लिए पैदल चल रहे हैं। केंद्र की सरकार को आठ साल हो गए हैं। सवाल तो पूछना ही होता है। जो लोग, पार्टी, विचारधारा लोगों को जोड़कर चलते हैं, उन्हें पसंद किया जाता है। केंद्र में बैठे लोग तो सिर्फ बड़े-बड़े वादे करते हैं और भूल जाते हैं।
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट के साथ सब अच्छा चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मचे घमासान को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद ही अपने बनाए चक्रव्यूह में फंसे नजर आए। इसके बाद पायलट ने कोटा में जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया। धीरे-धीरे गहलोत के साथ खड़े रहने वाले नेताओं का भरोसा भी सरककर पायलट के साथ खड़ा हो रहा है। इस बीच, हाड़ौती में पायलट एक गलती कर गए। गलती भी ऐसी कि उनकी पार्टी में उनके विरोधियों को उन्हें घेरने का एक मौका और मिल गया।
This News is Updated by Khabre Fatafat नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।