जानिए गॉडफादर को कौन दे रहा कड़ी टक्कर? – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

 सलमान खान-चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर ने ओपनिंग डे पर छप्परफाड़ कमाई की थी। फिल्म का दूसरे दिन का रिस्पांस देखकर लगता है कि यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई में विक्रम वेधा पीएस 1 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ने में कामयाब रहेगी।

 मेगास्टार चिरंजीवी और सलमान खान की पॉलिटिकल-थ्रिलर फिल्म ‘गॉडफादर’ का जादू ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज के दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी है। फिल्म ने पहले दिन 38 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई कर ली थी, जिसका क्रेज दूसरे दिन भी जारी है। यह फिल्म 2019 में पृथ्वीराज सुकुमारन की आई फिल्म ‘लूसीफर’ का रीमेक है। इसी के साथ यह सलमान की पहली साउथ मूवी है।चिरंजीवी और सलमान खान की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा रही है। इस बीच बाकी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलने के बाद भी ‘गॉडफादर’ की कमाई का ताबड़तोड़ कलेक्शन भी जारी है। ‘गॉडफादर’ को फिल्म द घोस्ट, विक्रम वेधा, पोन्नियिन सेल्वन (PS 1) कन्नड़ फिल्म कंतारा और आज रिलीज हुई गुडबाय से कड़ी टक्कर मिल रही है। लेकिन इन सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए ‘गॉडफादर’ इस हफ्ते की रिलीज हुई फिल्मों में टॉप पोजिशन बनाने में कामयाब रही है।

दूसरे दिन गॉडफादर ने की कितनी कमाई?

90 करोड़ के बजट से बनी गॉडफादर ने दो दिन के टोटल कलेक्शन के अनुसार, 50 करोड़ का बिजनेस पार कर लिया है। ट्रे़ड एनालिस्ट रमेश बाला ने बताया कि #Godfather ने दूसरे दिन वर्ल्डवाइड ग्रॉस 31 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। गॉडफादर की दो दिन की टोटल कमाई 69 करोड़ के पार हो गई है। यह फिल्म सभी स्क्रिन्स पर पॉजिटिव रिस्पांस दे रही है।

नॉर्थ साइड में एवरेज रिस्पांस

‘गॉडफादर’ तेलुगू और हिंदी भाषा में रिलीज हुई फिल्म है। पहले दिन नॉर्थ साइड में इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन 2.50 करोड़ की अच्छी ओपनिंग पर आकर रुका। छप्परफाड़ कमाई कर रही गॉडफादर इस साल की पांच पैन इंडिया फिल्म ओपनरों में से एक बन गई है।

सलमान खान का फिल्म में कैमियो

सलमान खान ने चिरंजीवी के साथ मिलकर पूरे भारत में फिल्म का प्रमोशन किया है। ट्रेलर सामने आने के बाद से ही सलमान की एंट्री पर फैंस साउथ फिल्म मेकर्स की जबरदस्त तारीफ कर रहे थे। हालांकि, इस फिल्म में सलमान ने बहुत छोटा सा रोल रिया है, मगर उनकी परफॉर्मंस को खूब वाहवाही मिल रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here