जानिए कहां होगा भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का यह मैच? – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

क्रिकेट जगत की दो सबसे बड़े राइवल भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार फिर भिड़ने वाली है। अब तक अजय रही टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह जीत के सिलसिले को यूं ही जारी रखे।

 क्रिकेट जगत के दो सबसे बड़े राइवल भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप के मुकाबले में भिड़ने वाली है। एशिया कप में भारत के अब तक प्रदर्शन की बात करें तो उसके लिए इससे अच्छी शुरुआत और कोई नहीं हो सकती जैसे टीम इंडिया ने की है। अब तक अजय रही टीम ने अपने तीनों मुकाबले जीते हैं और प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम को बीते दिन थाईलैंड जैसी 15वीं रैंक की टीम से हार मिली है।

टीम इंडिया के पिछले मुकाबले की बात करें तो उसने यूएई को 104 रनों के बड़े अंतर से हराया था और टीम के हौसले बुलंद हैं। इससे पहले टीम मलेशिया और श्रीलंका को भी हरा चुकी है। बल्लेबाजी में जहां जेमिमा लगातार दो अर्धशतक लगाकर शानदार फॉर्म में हैं तो गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा 3 विकेट लेकर भारत की तरफ से सबसे सफल रही है। यदि आप भी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो आइए इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।

कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का यह मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का यह मैच 7 अक्टूबर, शुक्रवार को होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का यह मैच सिलहट आउटर क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

कितने बजे शुरू भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का यह मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का यह मैच दोपहर 1 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के इस मैच का टॉस?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के इस मैच का टॉस दोपहर 12.30 बजे होगा।

कहां देख सकते हैं भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का यह मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच से जुड़ी अपडेट के लिए आप दैनिक जागरण वेबसाइट को पढ़ सकते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here