रोहित शर्मा ने तोड़ा रिकार्ड, बने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

 रोहित शर्मा ने नागपुर में जोस हेजलवुड की गेंद पर छक्का लगाकर एक वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम कर लिया। अब वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं और गप्टिल दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

 भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकार्ड बना डाला। रोहित शर्मा ने इस मैच में कंगारू टीम के खिलाफ दूसरी पारी के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर जैसे ही एक छक्का लगाया वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा ने जोस हेजलवुड की गेंद पर छक्का लगाकर ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज की और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया।

रोहित शर्मा ने तोड़ा मार्टिन गप्टिल का रिकार्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड कीवी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के नाम पर दर्ज था, लेकिन रोहित शर्मा ने अब इस रिकार्ड को तोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए। मार्टिन गप्टिल ने अब तक 121 मैचों में 172 छक्के लगाए हैं जबकि रोहित शर्मा ने 138 मैचों में अब तक 176 छक्के लगाए हैं। 

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-

रोहित शर्मा- 138 मैच, 176 छक्के 

मार्टिन गप्टिल- 121 मैच, 172 छक्के

क्रिस गेल- 79 मैच- 124 छक्के

इयोन मोर्गन- 115 मैच, 120 छक्के

आरोन फिंच- 94 मैच, 119 छक्के

रोहित शर्मा ने खेली नाबाद 46 रन की पारी

आस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ इस मैच में 8 ओवर में 5 विकेट पर 90 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 7.2 ओवर में 4 विकेट पर 92 रन बनाते हुए मैच 6 विकेट से जीत लिया। रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली और 20 गेंदों पर 4 छक्के व 4 चौकों की मदद से 46 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 230.00 का रहा। वहीं इस मैच में दिनेश कार्तिक ने दो गेंदों पर एक चौका व एक छक्का लगाकर 10 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। विराट कोहली इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 11 रन पर आउट हो गए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here