जानिए रोहित शर्मा ने किन दो खिलाडियों का भी तोड़ा रिकार्ड – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

रोहित शर्मा ने इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 20 गेंदों पर 4 छक्के व 4 चौकों की मदद से 230.00 की स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 46 रन बनाए। रोहित शर्मा को उनकी इस बल्लेबाजी के लिए प्लेयर आफ द मैच का खिताब दिया गया।

 टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से टीम इंडिया ने खेलने के अंदाज में जो बेखौफ अप्रोच अपना रखा है उसका सबसे बड़ा उदाहरण नागपुर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में देखने को मिला। टीम के कप्तान रोहित शर्मा जिस ब्रांड का क्रिकेट खेलते हुए नजर आए उससे जाहिर हो गया कि आगे भी टीम इंडिया का अप्रोच भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है।

भारतीय टीम को जीत के लिए 8 ओवर में 91 रन बनाने थे और रोहित शर्मा ने मैदान पर आते ही तहलका मचा दिया। उन्होंने दूसरी पारी के पहले ही ओवर में जोस हेजलवुड जैसे गेंदबाज के ओवर में दो छक्के जड़ दिए। भारतीय टीम को इस मैच में जीत मिली इसमें कप्तान रोहित शर्मा की पारी का बड़ा योगदान था। भारतीय टीम ने जीत के लिए मिले लक्ष्य को 7.2 ओवर में यानी 4 गेंदों शेष रहते हासिल कर लिया। 

रोहित शर्मा ने तोड़ा इन दो खिलाड़ी का रिकार्ड

रोहित शर्मा ने इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 20 गेंदों पर 4 छक्के व 4 चौकों की मदद से 230.00 की स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 46 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा को उनकी इस बल्लेबाजी के लिए प्लेयर आफ द मैच का खिताब दिया गया। टी20 इंटरनेशनल मैचों में ये 12वां मौका था जब उन्हें ये खिताब दिया गया। इस खिताब को हासिल करने के बाद उन्होंने शाहिद अफरीदी और मो. हफीज को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 11-11 बार ये उपलब्धि हासिल की थी। रोहित शर्मा अब इस मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए जबकि पहले नंबर पर संयुक्त रूप से विराट कोहली और मो. नबी मौजूद हैं। 

T20I में सबसे ज्यादा मैन आफ द मैच खिताब जीतने वाले खिलाड़ी-

13 – विराट कोहली

13 – मो. नबी

12 – रोहित शर्मा

11 – शाहिद अफरीदी

11 – मो. हफीज

रोहित शर्मा ने कर ली सौरव गांगुली की बराबरी

रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 37वीं बार मैन आफ द मैच का खिताब जीता और गांगुली की बराबरी कर ली। गांगुली ने भी इतनी ही बार भारत के लिए ये खिताब जीता था और अब रोहित व गांगुली संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए। भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार ये खिताब सचिन तेंदुलकर ने जीता है जबकि विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा मैन आफ द मैच खिताब जीतने वाले बल्लेबाज-

76 – सचिन तेंदुलकर

58 – विराट कोहली

37 – रोहित शर्मा 

37 – सौरव गांगुली

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here