अगर आपका घर में है इस भगवन का तस्वीर , तो ध्यान रखें ये बातें – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में हनुमान जी की तस्वीर होती है वहां मंगल शनि पितृ और भूतादि दोष नहीं रहते हैं। इसके साथ ही घर में सुख शांति रहती है। जानिए हनुमान जी के चित्र संबंधी वास्तु नियम।

शास्त्रों में हनुमान जी को संकट हरने वाला बताया गया है। माना जाता है जो व्यक्ति हनुमान जी की पूजा विधिवत तरीके से करने के साथ हर नियम का पालन करता है। उसे कभी भी धन संपत्ति की कमी नहीं होती है और हर संकट से छुटकारा मिलता है। शास्त्रों में हनुमान जी के विभिन्न मुद्राओं के बारे में बताया है जिसमें पहाड़ उठाएं हनुमान जी, उड़ते हुए हनुमान जी, पंचमुखी हनुमान जी, छाती चीरते हुए, लंका दहन , आशीर्वाद देते, रामायण पढ़ते, सूर्य निगलते, खड़े हनुमान जी, श्री राम- हनुमान मिलन जैसी कई तस्वीरें वर्णित है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किस तरह की हनुमान जी की तस्वीर लगाना शुभ होता है।

हनुमान जी के चित्र संबंधी वास्तु नियम

किस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की तस्वीर दक्षिण दिशा की ओर देखते हुए लगाना चाहिए। यह तस्वीर बैठी मुद्रा में लाल रंग का होनी चाहिए। इस दिशा में इस तरह की तस्वीर लगाने से बुरी ताकत घर में घुस नहीं पाती है।

इस जगह पर न लगाएं हनुमान जी की तस्वीरवास्तु शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की तस्वीर को बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं। इसलिए बेडरूम में इनकी तस्वीर लगाना माना जाता है अशुभ।

नकारात्मक शक्तियों के लिए

अगर आपके घर में नकारात्मक शक्तियां है, तो इसके लिए आप भगवान हनुमान की शक्ति प्रदर्शन की मुद्रा वाली तस्वीर या फिर पंचमुखी हनुमान जी का तस्वीर मुख्य द्वार के ऊपर लगा सकते हैं। इसके अलावा इस तस्वीर को उस जगह लग सकते हैं जहां पर आपको बुरी शक्तियों का आभास होता है।

हनुमान जी की इस तरह की तस्वीर लगाना शुभ

घर में अगर श्री राम दरबार की तस्वीर लगा रहे हो, तो हनुमान जी की तस्वीर ऐसी लगाएं जिसमें वह श्रीराम की चरणों के पास बैठे हो। इसके अलावा पंचमुखी हनुमान, पर्वत उठाते हनुमान जी, भजन गाते आदि वाली हनुमान जी की तस्वीर लगानी चाहिए।

परिस्थितियों से जीतने के लिए

अगर आप साहस, बल, जिम्मेदारी और विश्वास जगाना के साथ हर परिस्थिति में जीतना चाहते हैं, तो घर में पर्वत उठाएं हुए हनुमान जी की तस्वीर लगाना शुभ होगा।

तरक्की उन्नति के लिए

हर काम में सफलता पाने के लिए, तरक्की, उन्नति के लिए घर में भगवान हनुमान जी की उड़ते हुए मुद्रा वाली तस्वीर लगाना शुभ होगा।

भक्ति भाव के लिए

भक्ति और विश्वास के संचार के लिए घर में श्रीराम का भजन करते हुए हनुमान जी की तस्वीर लगाना शुभ होगा।

मंगल दोष मुक्ति के लिए

अगर कुंडली में मंगल दोष है, तो इसके लिए घर की दक्षिण दिशा की दीवार में लाल रंग वाले हनुमान जी की तस्वीर लगाएं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here