इंग्लैंड ने जीती सीरीज,जानें?भारत को कितने विकेट से हराया – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम मेजबान के धारदार गेंदबाजी के आगे 8 विकेट पर 122 रन का स्कोर ही खड़ा कर पाई। जवाब में इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाकर 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 2-1 की जीत हासिल की।

 इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम मेजबान के धारदार गेंदबाजी के आगे 8 विकेट पर 122 रन का स्कोर ही खड़ा कर पाई। जवाब में इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाकर 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 2-1 की जीत हासिल की। सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने जबकि दूसरा भारत मे जीता था।गुरुवार रात खेले गए टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही। बल्लेबाजी करते हुए महज तीन ही खिलाड़ी दहाई के अंक तक पहुंचने में कामयाब हो पाए। रिचा घोष ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए जबकि पूजा वस्त्राकर ने 19 रन का योगदान दिया। सोफी एलेक्स्टोन ने 3 विकेट चटकाए जबकि सारा ग्लेन ने 2 विकेट अपने नाम किए।

भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप

टीम इंडिया के टॉप पांच खिलाड़ी दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। ओपनर शेफाली वर्मा 5 जबकि स्मृति मंदाना 9 रन बनाकर वापस लौटी। मेघना और हेमलता अपना खाता तक नहीं खोल पाई जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 5 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गई। महज 35 रन के स्कोर पर भारत के 5 विकेट गिर चुके थे। दीप्ति शर्मा, रिचा घोष और पूजा ने आखिर में आकर कुछ रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

इंग्लैंड ने जीती सीरीज

123 रन के मामूली लक्ष्य का बचाव करने उतरी भारत की उम्मीद ओपनिंग जोड़ी ने 70 रन की साझेदारी करके शुरुआत में ही तोड़ डाली। सोफी डंकले 49 रन बनाकर आउट हुए जबकि डेनी वाट 22 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठी। एलिस कैप्सी ने 38 रन की पारी खेल भारत की मैच से पूरी तरह से बाहर कर दिया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here