टीम के ऐलान के बाद कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने इसे लेकर की टिप्पणी – 24×7 Khabre Fatafat

0
9

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इस मेगाइवेंट के लिए टीम इंडिया का समर्थन किया और कहा कि इस टीम में वो सारी बातें मौजूद है जो उन्हें इस बार चैंपियन बना सकती है।

भारतीय टीम ने एम एस धौनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन का खिताब साल 2007 में जीता था, लेकिन उसके बाद से भारतीय टीम दूसरी बार ये कमाल नहीं कर पाई है। साउथ अफ्रीका में 15 साल पहले भारत ने जो कमाल किया था एक बार फिर से टीम इंडिया के पास उस सफलता को दोहराने का अच्छा मौका है। बीसीसीआइ ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए कुछ दिनों पहले ही 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान किया था। टीम के ऐलान के बाद कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने इसे लेकर टिप्पणी की और इसे लेकर काफी चर्चा भी हुई। वहीं इन सारी बातों के बीच टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इस मेगाइवेंट के लिए टीम इंडिया का समर्थन किया और कहा कि इस टीम में वो सारी बातें मौजूद है जो उन्हें इस बार चैंपियन बना सकती है। सुनील गावस्कर ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि मुझे इस टीम पर पूरा विश्वास है, लेकिन इस टीम को भी अन्य टीमों की तरह थोड़े से भाग्य की भी जरूरत है और ये टीम ट्रॉफी घर ला सकती है। टी20 वर्ल्ड कप सीजन 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी और 13 नवंबर को मेलबर्न में फाइनल मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के मैच ऑस्ट्रेलिया में सात स्थानों पर खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के हालात को ध्यान में रखते हुए भारत ने टीम में चार तेज गेंदबाजों- भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह को चुना जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम में पांचवें तेज गेंदबाज की भूमिका में नजर आएंगे। टीम की घोषणा से पहले शमी को टीम में शामिल करने की काफी चर्चा थी, लेकिन वह केवल रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे।कई पूर्व दिग्गजों का मानना था कि ऑस्ट्रेलिया के कंडीशन को देखते हुए शमी का टीम में चयन होना चाहिए था, लेकिन गावस्कर ने कहा कि अगर एक बार टीम का चयन हो जाए तो हमें उसका समर्थन करना चाहिए ना कि विवादों में पड़ना चाहिए। हमें टीम के चयन पर सवाल नहीं उठाने चाहिए क्योंकि इससे खिलाड़ियों का मनोबल गिरता है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here