जानिए ये महिलाएं होती है भाग्यशाली, जिन्‍हें मिलता है परोपकारी पति – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

महाराज विदुर महाभारत काल के प्रमुख पात्रों में से एक हैं. वह महान राजनीतिज्ञ, विवेकशील और बुद्धिमान थे. उनकी बनाई नीतियां सफल जीवन पाने में बहुत मददगार हैं. महात्‍मा विदुर की नीतियां विदुर नीति के नाम से प्रचलित हैं और इसमें जीवन से जुड़ी बेहद महत्‍वपूर्ण बातें बताई गई हैं. विदुर नीति में उत्‍तम पुरुष के लक्षण बताए गए हैं और कहा गया है कि ऐसे व्‍यक्ति का साथ पाने वाली महिला बेहद सौभाग्‍यशाली होती है. आइए जानते हैं अच्‍छे पति के लक्षण- 

परोपकारी:

 विदुर नीति के अनुसार परोपकारी व्यक्ति का सम्मान धरती से लेकर स्वर्ग तक होता है. ऐसे व्‍यक्ति को हमेशा सम्‍मान मिलता है और उसके अच्‍छे कर्म उसे खूब ख्‍याति दिलाते हैं. ऐसा पति पाने वाली पत्‍नी बहुत सौभाग्‍यशाली होती है. 

ईमानदार और चरित्रवान: 

ईमानदार होना व्‍यक्ति का उत्‍तम गुण होता है. ऐसा चरित्रवान व्‍यक्ति का पूरा परिवार समाज में इज्‍जत पाता है. उसके बच्‍चे भी उसका अनुसरण करके संस्‍कारी और ईमानदार बनते हैं. जिस महिला को ऐसा अच्‍छा पति और बच्‍चे मिलें उसका जीवन हमेशा खुशहाल रहता है.  

धार्मिक और दानवीर

: दान देना धन का सबसे अच्‍छा उपयोग बताया गया है. जो व्‍यक्ति अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ दान-धर्म में आगे रहता है उसका पुण्‍य कई पीढ़ी तक चलता है. उस परिवार पर हमेशा देवी-देवताओं की कृपा रहती है और सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती है. ऐसे पुरुष को पति के रूप में पाकर स्त्री का जीवन संवर जाता है, वह धरती पर ही स्‍वर्ग सा सुख भोगती है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here