विवाह में हो रही है देरी तो घर में लगाएं ये फूल, जल्द होगी शादी – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

पियोनिया के फूल को फूलों की रानी कहा जाता है। पियोनिया के फूल सौंदर्य रोमांस के प्रतीक माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को किस तरह रखना होगा शुभ।

 आज के समय में हर किसी की चाहत होती है कि वह लगातार सफलता की सीढ़ियों में चढ़ता चला जाएं। इसके साथ ही अपने रिश्तों, संबंधों को और भी अधिक मधुर बनाता जाए। लेकिन अगर घर में पॉजिटिव एनर्जी नहीं होगी, तो घर में रहने वाले हर सदस्य की आपस में किसी भी काम को लेकर सहमति नहीं बनेगी। इसके साथ ही हर काम में असफलता हाथ लगती है। इतना ही नहीं संतान के विवाह में भी किसी न किसी तरह की अड़चन आती रहती है।वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा वहां रहने वाले हर एक सदस्य के जीवन पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए जरूरी है कि कुछ ऐसे उपाय अपनाएं जाए जो सकारात्मक ऊर्जा अधिक मात्रा में पैदा करें। वास्तु में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके साथ-साथ आप चाहे तो इस खूबसूरत फूल को अपने घर में लगा सकते हैं। इस घर की खूबसूरती तो बढ़ेंगी इसके साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। इस फूल का नाम है पियोनिया। पियोनिया के फूल को फूलों की रानी कहा जाता है। पियोनिया के फूल सौंदर्य, रोमांस के प्रतीक माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को किस तरह रखना होगा शुभ।

परिवार को एकजुट करने के लिए

घर के वास्तु दोष के कारण घर का हर एक सदस्यों की आपस में नहीं बनती है। हर एक बात वाद विवाद तक पहुंच जाती हैं, तो पियोनिया की पेंटिंग या इसका पौधा घर पर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर लगाएं। क्योंकि इस दिशा का संबंधी परिवार में रहने वाले लोगों के बीच के संबंध को दर्शाता है। इसके साथ ही इस दिशा को हमेशा साथ-सुथरा रखें।

विवाह में हो रही है देरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में किसी लड़के या फिर लड़की के विवाह में किसी न किसी कारण देरी हो रही है, तो ड्राइंग रूम में पियोनिया की पेंटिंग या फिर फूल लगाएं। जब शादी हो जाए, तो पौधे या पेंटिंग किसी को गिफ्ट कर दें।

सुखी जीवन के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुखी जीवन के लिए पियोनिया के पौधे को  दक्षिण पश्चिम दिशा के कोने पर लगाएं। घर घर में प्रसन्नता का वास होगा।

बगीचे में इस दिशा में लगाएं

अगर आप गार्डन में पियोनिया का पौधा लगा रहे हैं, तो प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर लगाएं

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here