विराट कोहली से पाकिस्तानी फैन उनसे मिलने पहुंचा – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

जब विराट कोहली प्रैक्टिस सेशन पूरा कर वापस बस की ओर बढ़ रहे थे तो यह पाकिस्तानी फैन उनसे मिलने पहुंचा। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकना चाहा मगर यह फैन लगातार कोहली को आवाज लगाता रहा।

भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फैन लाइव मैच के दौरान सुरक्षा को सेंध लगाकर मैदान पर उनसे मिलने घुस आते हैं। उनकी यह लोकप्रियता भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। भले ही कोहली इस समय अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं मगर फैन के मन में उनका प्यार अभी तक कम नहीं हुआ है। यही वजह से एशिया कप 2022 की तैयारियों के दौरान पाकिस्तान का एक फैन सुरक्षाकर्मियों की परवाह किए बगैर उनसे मिलने पहुंच गया। किंग कोहली ने भी अपने इस फैन को निराश नहीं किया और उसकी एकमात्र ख्वाहिश पूरी की।

जब विराट कोहली प्रैक्टिस सेशन पूरा कर वापस बस की ओर बढ़ रहे थे तो यह पाकिस्तानी फैन उनसे मिलने पहुंचा। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकना चाहा मगर यह फैन लगातार कोहली को आवाज लगाता रहा। यह फैन बस अपने पसंदीदा क्रिकेटर के साथ तस्वीर खिंचवाना चाहता था। जब फैन ने कहा कि वह पाकिस्तान से उनके साथ सिर्फ फोटो खिंचवाने आए हैं तो कोहली वहीं रुक गए। बाद में कोहली ने अपने इस जबरा फैन की ख्वाहिश पूरी करते हुए सेल्फी खिंचवाई।

बताया जा रहा है पाकिस्तान के इस जबरा फैन का नाम मोहम्मद जिब्रान है और वह पाक कप्तान बाबर आजम के शहर लाहौर से हैं।

कोहली के साथ सेल्फी खिंचवाने के बाद जिब्रान ने कहा ‘मैं किसी और का फैन नहीं हूं, लेकिन विराट कोहली से मिलने के लिए मैं पाकिस्तान से यहां आ गया हूं। मैंने इसके लिए पूरे एक महीने तक इंतजार किया।’

खराब दौर से गुजर रहे विराट कोहली एशिया कप 2022 के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। कोहली ने आईपीएल 2022 के बाद सिर्फ इंग्लैंड दौरे पर मैच खेले थे, इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे के लिए बीसीसीआई से आराम मांगा था। कोहली इसके बाद जिम्बाब्वे टूर पर भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।-

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here