पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोट के चलते एशिया कप से बाहर – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

एशिया कप 2022 में भले ही शाहीन शाह अफरीदी गेंदबाजी करते नहीं दिखेंगे, लेकिन इस दौरान वह पाकिस्तान टीम के साथ मौजूद रहेंगे। गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों ने अफरीदी से मुलाकात की और उनका हालचाल भी पूछा।पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोट के चलते एशिया कप 2022 से बाहर हैं, लेकिन वह टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में मौजूद रहते हैं। कप्तान बाबर आजम की रिक्वेस्ट के बाद शाहीन पाकिस्तानी टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में आते हैं। गुरुवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप की तैयारी करती दिखीं और इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने शाहीन अफरीदी से मुलाकात की। युजवेंद्र चहल, विराट कोहली, ऋषभ पंत और केएल राहुल ने शाहीन का हालचाल लिया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में पंत और अफरीदी की बातचीत भी आप सुन सकते हैं।अफरीदी पंत से कहते हैं, ‘सोच रहा हूं आपकी तरह बल्लेबाजी शुरू कर दूं और एक हाथ से छक्के लगाऊं।’ पंत ने इस पर मजेदार जवाब देते हुए कहा, ‘फास्ट बॉलर हो तो एफर्ट लगाना पड़ेगा सर। जरूरी है।’ अफरीदी को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान घुटने में चोट आई थी और इसी चोट के चलते वह एशिया कप में भी हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here