लालू के नजदीकियों के यहां हुई कार्रवाई पर जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

आरजेडी नेताओं ने भाजपा के इशारे पर कार्रवाई की बात कही। अब लालू के नजदीकियों के यहां हुई कार्रवाई पर पहली बार नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभी देखते ना जाइए क्या-क्या होता है।

 केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने लालू प्रसाद यादव के करीबियों के ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की थी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के करीब आधा दर्जन नेताओं के यहां छापे मारे गए थे। एमएलसी सुनील सिंह के पटना स्थित आवास पर सीबीआइ पहुंची तो मधुबनी में डा. फैयाज अहमद के ठिकानों पर रात करीब आठ बजे तक जांच चली। सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान दो सौ से अधिक सेल डीड बरामद किए गए। जांच में और तेजी आएगी साथ ही कुछ अन्य के विरुद्ध भी जल्द ही छापेमारी होगी। अब इस मामले ने सियासी रंग ले लिया है। आरजेडी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर कार्रवाई की बात कही। अब लालू के नजदीकियों के यहां हुई कार्रवाई पर पहली बार बिहार सीएम नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुरुवार को पत्रकारों ने राजद नेताओं के ठिकानों पर सीबीआइ की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा कि अभी देखते ना जाइए क्या-क्या होता है। नीतीश मंडल आयोग के निर्माता स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल  (वीपी मंडल) की 104वीं जयंती पर पटना में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। राजद लगातार कह रहा है कि बीजेपी के इशारे पर राजद नेताओं के यहां कार्रवाई चल रही है। हालांकि लालू की पार्टी के बयान का जवाब भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने दिया। उन्होंने कहा कि सीबीआइ मुहूर्त देखकर कार्रवाई नहीं करती। जिस मामले में छापेमारी हुई वह पहले से दर्ज थे। सीबीआइ की कार्रवाई के दौरान राजद नेताओं के ठिकानों से करोड़ रुपये व सोना-चांदी बरामद होने की जानकारी मिली है। कहा जा रहा है कि सुनील सिंह के राजधानी पटना स्थित आवास से मोटी रकम बरामद की गई है। इसी तरह अशफाक करीम के कटिहार स्थित मेडिकल कालेज, अल करीम विश्वविद्यालय और इसी परिसर में स्थित उनके आवास पर अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की। देर शाम को सीबीआइ ने बाहर से प्रिंटर और स्कैनर मंगवाया। दो बैगों में भी कुछ सामान टीम ने मंगवाया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here