सुनील ग्रोवर के बाद अब ये कॉमेडियन भी छोड़े द कपिल शर्मा शो’? अलग होने की ये वजह – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

बीते दिनों कॉमेडियन भारती सिंह को लेकर खबर आई थी कि वे अब द कपिल शर्मा शो में नजर नहीं आएंगी। अब शो के एक और पॉप्युलर एक्टर कृष्णा अभिषेक को लेकर भी शो से अलग होने की जानकारी सामने आई हैं।

द कपिल शर्मा शो टीवी का मोस्ट पॉप्युलर कॉमेडी शो है और हमेशा फैंस का फेवरेट बना रहता है। शो इस साल जून से ब्रेक पर है, लेकिन मेकर्स अब जल्द ही इसका नया सीजन लेकर आ रहे हैं। बीते दिन कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर नए सीजन के जल्द शुरू होने की पुष्टी की थी और द कपिल शर्मा शो के प्रोमो शूट की भी जानकारी दी थी। अब शो को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार शो के फेमस एक्टर कृष्णा अभिषेक ने द कपिल शर्मा शो को अलविदा कह दिया है।द कपिल शर्मा शो से अब तक सुनील ग्रोवर और अली असगर जैसे फेमस एक्टर्स पहले ही अलग हो चुके हैं और अब खबरें आ रही हैं कि शो में जान डालने वाले कृष्णा अभिषेक भी नजर नहीं आएंगे। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कृष्णा द कपिल शर्मा शो से अलग हो गए हैं और वे शो के चौथे सीजन में दिखाई नहीं देंगे। रिपोर्ट में एक्टर के शो छोड़ने के पीछे की वजह एग्रीमेंट को बताया गया है। शो के प्रोड्यूसर्स एक्टर कृष्णा द्वारा मांगी गई फीस देने के लिए तैयार नहीं हैं और इसे ही उनके शो से अलग होने की बड़ी वजह माना जा रहा है। 

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शो की एक और कलाकार भारती सिंह भी द कपिल शर्मा के नए सीजन में नजर नहीं आएंगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेडियन ने इस खबर की पुष्टि की है और शो छोड़ने की वजह अपने नए प्रोजेक्ट्स को बताया है। इसके अलावा वे सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 9 की शूटिंग में भी व्यस्त हैं और अपने अपने बेटे को लक्ष्य को भी समय देना चाहती हैं।बता दें कि द कपिल शर्मा शो में अब तक कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और स्पेशल जज अर्चना पूरन सिंह बतौर टीम नजर आते रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here