बिनाका को बनाया राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष

0
33

जोधपुर, 23 अगस्त/ राजस्थान सरकार ने आदेश जारी कर राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष पद पर जोधपुर की संस्कृतिधर्मी श्रीमती बिनाका जेश मालू को नियुक्त किया है ।

कला संस्कृति के क्षेत्र में पिछले 35 वर्षों से सक्रिय व समर्पित भाव से कार्य करने वाली श्रीमती बिनाका मालू प्रदेश की ख्यातनाम उदघोषिका व मंचीय कलाओं से जुड़ी सृजनधर्मी कला नेत्री है ।

 

नाटकों में अभिनय के साथ संगीत, नृत्य व लोक कलाओं के साथ बिनाका डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म निर्माण से भी जुड़ी हुई है । अकादमी सदस्य के रूप में जयपुर की कत्थक नृत्यांगना अनिता ऑर्डिया, बाड़मेर के लोक गायक पद्मश्री अनवर खान मांगणियार, जोधपुर के नाट्य निर्देशक रमेश भाटी, सब्बीर हुसैन, बीकानेर के विपिन पुरोहित, अभिषेक डेनवाल, जयपुर के गगन मिश्रा अलवर के कांति भाई, अजमेर के योबी जॉर्ज सहित ग़ज़ल गायक उदयपुर के प्रेम भंडारी को सदस्य बनाया गया है।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here