इस तारीख को है गणेश उत्सव, जानिए मुहूर्त और महत्व – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

हिंदू धर्म में भगवान् गणेश को सबसे अहम माना जाता है और कोई भी काम की शुरुआत उनके पूजन से ही होती है। गणपति बप्पा को विघ्नहर्ता यानी कि कष्टों के निवारण के लिए जाना जाता है। जी हाँ और रिद्धि और सिद्धि के स्वामी गणपति जिस घर में पधारते हैं उसमें खुशियां हमेशा बनी रहती हैं। ऐसे में हर साल मनाया जाने वाला गणेश उत्सव इस साल मनाया जाने वाला है। कहा जाता है गणपति के जन्म दिवस को गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री गणेश का जन्म भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन हुआ था। इस दिन को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। जी दरअसल यह पर्व हर साल बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। अब हम आपको बताते हैं इस साल कब मनाया जाएगा यह त्योहार और गणपति पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है। 

गणेश चतुर्थी 2022 की तिथि- भगवान गणेश के जन्म दिवस का पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 31 अगस्त, बुधवार (बुधवार के दिन करें ये उपाय)को मनाया जाएगा। जी हाँ और इस साल यह बुधवार के दिन पड़ेगा इसलिए इसका महत्त्व कई गुना बढ़ जाएगा।

गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त
भाद्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि – 31 अगस्त, बुधवार
भाद्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि आरंभ – 30 अगस्त, दोपहर 3:34 से
भाद्र शुक्ल चतुर्थी समापन – 31 अगस्त, दोपहर 3:23 तक

गणेश चतुर्थी का महत्व – जी दरअसल गणेश चतुर्थी के पर्व को मुख्य रूप से गणपति के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। कहते हैं भगवान गणेश के जन्म के इस अवसर को पूरे देश में 10 दिनों तक मनाया जाता है। जी हाँ और इस पर्व की शुरुआत चतुर्थी तिथि से होती है, इसमें लोग गणपति की मूर्ति घर लाते हैं और स्थापना करते हैं। इसके 10 दिन बाद चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन की प्रथा है। वहीं घर में गणपति जी की मूर्ति स्थापना के बाद लोग विधि विधान से पूजन करते हैं और ऐसी मान्यता है कि 10 दिनों तक गणपति घरों में ही निवास करते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here