एशिया कप 2022 के लिए भारत और पाकिस्तान ने किया अपने स्क्वाड का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से यूएई में होने जा रहा है। पहले इस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका को मिली थी, मगर आर्थिक संकट से जूझ रहे इस देश ने एशिया कप की मेजबानी से इनकार कर दिया। अब यूएई को लगातार दूसरी बार इसकी मेजबानी मिली है। इससे पहले 2018 का संस्करण भी यूएई में खेला गया था। भारत के अलावा इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं एक टीम एशिया कप क्वालीफायर 2022 के जरिए जगह बनाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एशिया कप 2022 के लिए सभी टीमों को अपने स्क्वाड का ऐलान करने के लिए 8 अगस्त तारीख दी गई थी, मगर अभी तक भारत और पाकिस्तान के अलावा किसी भी देख ने अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है।

एशिया कप के लिए सभी टीमों का स्क्वाड इस प्रकार है-

भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।

स्टैंडबाय: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।

पाकिस्तान – बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।

अफगानिस्तान: अभी तक टीम का ऐलान नहीं किया

बांग्लादेश: अभी तक टीम का ऐलान नहीं किया

श्रीलंका: अभी तक टीम का ऐलान नहीं किया

एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है-

पहला मैच – 27 अगस्त – श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान – दुबई
दूसरा मैच – 28 अगस्त – भारत बनाम पाकिस्तान – दुबई
तीसरा मैच – 30 अगस्त – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – शारजाह
चौथा मैच – 31 अगस्त – भारत बनाम क्वालीफायर – दुबई
पांचवां मैच – 1 सितंबर – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – दुबई 
छठा मैच – 2 सितंबर – पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर – शारजाह  
सातवां मैच – 3 सितंबर – बी1 बनाम बी2 – शारजाह
आठवां मैच – 4 सितंबर – ए1 बनाम ए2 – दुबई 
नौवां मैच – 6 सितंबर – ए1 बनाम बी1 – दुबई
दसवां मैच – 7 सितंबर – ए2 बनाम बी2 – दुबई 
11वां मैच – 8 सितंबर – ए1 बनाम बी2 – दुबई 
12वां मैच – 9 सितंबर – बी1 बनाम ए2 – दुबई
फाइनल मैच – 11 सितंबर – 1st सुपर 4 बनाम 2nd सुपर 4 टीम – दुबई 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here